मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगा था महाजाम, उद्योगपति ने हवा में बनाया रास्ता, देखते रहे गए लोग
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Feb 2026 7:27 PM
जाम में फंसे रहे उद्योगपति सुधीर मेहता, मंगाना पड़ा हेलीकॉप्टर
Mumbai Pune Expressway Jam: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला घाट खंड में एक गैस टैंकर पलटने के बाद 32 घंटे तक महाजाम लगा रहा. सैकड़ों वाहन एक्सप्रेस वे पर फंस गए. इस जाम में फंसे लोगों में उद्योगपति और पिनेकल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता भी शामिल थे. जाम न खुलता देख उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया.
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक गैस टैंकर के पलट जाने से भारी जाम लग गया. हजारों लोग जाम में फंसकर दो चार होते रहे. इस महाजाम में पुणे के जाने माने उद्योगपति सुधीर मेहता भी फंस गए थे. एक दो नहीं पूरे 8 घंटे वो जाम में फंसे रहे. इसके बाद उन्होंने जो काम किया उसे वहां मौजूद भीड़ देखते रह गई. सुधीर मेहता ने एक हेलीकॉप्टर मंगवाया और किसी तरह जाम से निकले. मंगलवार शाम को टैंकर हादसे के कारण यात्री एक्सप्रेस वे पर 30 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे क्योंकि पलटे हुए वाहन से अत्यधिक ज्वलनशील गैस का रिसाव हो रहा था. सुरक्षा कारणों से पुलिस ने यातायात को रोक दिया गया था.
सुधीर मेहता ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
पिनैकल इंडस्ट्रीज एंड ईकेए मोबिलिटी के चेयरमैन सुधीर मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जाम का जिक्र करते हुए लिखा कि आठ घंटे तक फंसे रहने के बाद वह बुधवार को हेलीकॉप्टर से पुणे वापस लौटे. उन्होंने एक्सप्रेसवे पर लगे भारी ट्रैफिक जाम की कुछ हवाई तस्वीरें भी शेयर की हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा “बीते 18 घंटों से लाखों लोग मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर फंसे हुए हैं ऐसी आपात स्थितियों के लिए हमें एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग जगहों पर निकास मार्ग बनाने की जरूरत है, जिन्हें वाहनों को वापस लौटने के लिए खोला जा सके”. उन्होंने सुझाव दिया कि हेलीपैड बनाने में 10 लाख रुपये से कम लागत आती है और इसके लिए एक एकड़ से भी कम जमीन की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि आपातकालीन निकासी के लिए एक्सप्रेसवे के पास विभिन्न स्थानों पर इन्हें अनिवार्य बनाया जाना चाहिए.
33 घंटे बाद खुला जाम
खंडाला घाट खंड में एक टैंकर पलटने के कारण जाम लग गया था. टैंकर में अति ज्वलनशील पदार्थ था, ऐसे में सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक को रोक दिया गया. 32 घंटे तक लोग जाम से दो चार होते रहे. काफी मशक्कत के बाद 33 घंटे के बाद बुधवार देर रात को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई की ओर जाने वाले रास्ते को फिर से बहाल किया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










