Mumbai: घाटकोपर में लगी होर्डिंग थी अवैध, 14 लोगों की मौत, केस दर्ज, देखें वीडियो

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Ghatkopar hoarding collapse

Mumbai: घाटकोपर इलाके में धूल भरी आंधी चलने की वजह से एक बड़ा होर्डिंग गिर गया जिसकी चपेट में आकर 14 लोगों की जान चली गई. जानें हादसे का ताजा अपडेट और देखें वीडियो

विज्ञापन

Mumbai: कारोबारी नगरी मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को धूल भरी आंधी चली जिसकी वजह से एक बड़ी होर्डिंग गिर गई. इसकी चपेट में आकर 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 74 से अधिक लोग घायल हो गए. एनडीआरएफ की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, होर्डिंग ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. कुल 88 लोग इसकी चपेट में आए, जिनमें से 74 को बचा लिया गया.

घाटकोपर इलाके का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किया गया है. वीडियो मंगलवार की सुबह का है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना कितनी भयावह थी. घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है. मौके पर राहत बचाव दल मौजूद है.

घाटकोपर में गिरा होर्डिंग अवैध

दरअसल, सोमवार को मुंबई के घाटकोपर इलाके में धूल भरी आंधी और बारिश के दौरान एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा होर्डिंग गिर गया जो अवैध बताया जा रहा है. निकाय अधिकारियों की मानें तो, घाटकोपर में गिरा होर्डिंग अवैध था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होर्डिंग गिरने के कारण लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं. राष्ट्रपति ने आगे लिखा कि मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं, साथ ही राहत और बचाव कार्य की सफलता की कामना करती हूं.

Read Also : Mumbai Rains: मुंबई में होर्डिंग गिरने से चार लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल, आंधी-बारिश के कारण रेलवे बाधित-फ्लाइट्स कैंसिल

Mumbai: emergency services personnel at the spot after a huge iron hoarding collapsed on a petrol pump due to strong winds and heavy rain, at ghatkopar in mumbai

मामले को लेकर केस दर्ज

मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से हुई मौत के बाद मुंबई पुलिस ने ‘ईगो मीडिया’ के मालिक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार, मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 304 (गैर इरादतन हत्या), 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) और 337 (जल्दबाजी या लापरवाही से काम करके किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

Mumbai: damaged cars after an under-construction metal parking tower collapsed on a road due to strong winds and rain, at wadala area in mumbai

मुआवजे का किया गया एलान

इधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर शाम घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना के बाद घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने होर्डिंग गिरने से मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola