'मैं देशभक्त हूं या गद्दार इसका फैसला...' संसद सुरक्षा चूक पर सांसद प्रताप सिम्हा ने दी पहली प्रतिक्रिया

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Dec 2023 4:13 PM

विज्ञापन

संसद सुरक्षा चूक मामले में पहली बार सांसद प्रताप सिम्हा की प्रतिक्रिया सामने आई है. सिम्हा ने कहा है कि मैं देशभक्त हूं या गद्दार इसका फैसला साल 2024 के चुनाव में जनता करेगी. बता दें, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी के पास सिम्हा के कार्यालय की ओर से ही जारी किए गये थे.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य प्रताप सिम्हा ने संसद सुरक्षा चूक मामले में पहली बार प्रतिक्रिया दी है. विपक्ष की ओर से आलोचना किये जाने पर उन्होंने कहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान जनता तय करेगी कि वह देशभक्त हैं या गद्दार. सांसद ने कहा कि वह घटना और जांच में कोई भी नई चीज नहीं जोड़ना चाहते हैं. सिम्हा ने कहा कि उन्होंने सब कुछ भगवान और अपने प्रशंसकों पर छोड़ दिया है, जो यह तय करेंगे कि उनके खिलाफ लगाए कथित ‘देशद्रोह’ के आरोप सही है या नहीं. गौरतलब है कि 13 दिसंबर को लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदने वाले दोनों आरोपी प्रदर्शनकारी सिम्हा के कार्यालय की ओर से जारी पास लेकर संसद में आये थे. इसके बाद इन्होंने सदन में धुआं छोड़ दिया था.

देशद्रोही है या देशभक्त यह जनता तय करेगी- प्रताप सिम्हा
बीजेपी नेता प्रताप सिम्हा ने कहा है कि वो देशभक्त या या देशद्रोह यह इसका फैसला मैसुरु की पहाड़ियों पर विराजमान मां चामुंडेश्वरी, ब्रह्मगिरी पर विराजमान मां देवी कावेरी, बीते 20 सालों से मेरी लिखी किताबें पढ़ रहे कर्नाटक के मेरे प्रशंसक, पिछले साढ़े नौ सालों से मेरा काम देख रही मैसुरु व कोडगु की जनता, देश, धर्म और राष्ट्रवाद से संबंधित मुद्दों पर मेरे आचरण पर अप्रैल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पड़ने वाले वोट तय करेंगे.

सिम्हा के खिलाफ विपक्ष ने किया था प्रदर्शन
गौरतलब है कि 13 दिसंबर को संसद में हमले के बाद विपक्षी दल ने सिम्हा के खिलाफ भी प्रदर्शन किया था. इसी कड़ी में मीडिया से बात करते हुए सिम्हा ने कहा कि जनता ही एकमात्र फैसला करेगी की वो गद्दार हैं या देशभक्त. सिम्हा ने कहा कि मैना सारा फैसला जनता पर छोड़ दिया है. इस मामले में मुझे और कुछ नहीं कहना है.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: ‘मेरा कुश्ती से कोई लेना-देना नहीं’, निलंबन के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने WFI से बनाई दूरी, नड्डा से की मुलाकात

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola