MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के लिए आयी अच्छी खबर, जानें चुनाव परिणाम

Updated:
विज्ञापन
MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के लिए आयी अच्छी खबर, जानें चुनाव परिणाम

MP Nagar Nikay Chunav Result: नगर निकाय चुनाव को लेकर दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी ने जमकर प्रचार किया था. भाजपा के लिए चुनाव परिणाम अच्छा रहा है. मालूम हो यहां 20 जनवरी को वोट डाले गये थे.

विज्ञापन

MP Nagar Nikay Chunav Result: मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव का परिणाम आ गया है. मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है. इससे पहले सत्तारूढ़ दल भाजपा के लिए सूबे से अच्छी खबर आ रही है. भाजपा ने निकाय चुनाव में कांग्रेस को पटखनी देने का काम किया है.

भाजपा ने 6 नगर पालिका में से 4 पर कब्जा जमाया है जबकि दो पर कांग्रेस को जीत मिली है. वहीं 13 नगर परिषद में से सात पर भाजपा को जीत मिली है. निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को खास माना जा रहा है क्योंकि चुनाव के पहले ये जीत बहुत मायने रखती है. मालूम हो यहां 20 जनवरी को वोट डाले गये थे.

राघौगढ़ विजयपुर नगर पालिका

राघौगढ़ विजयपुर नगर पालिका में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 24 में से 15 वॉर्ड पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है. जबकि कुछ का रिजल्ट अभी आने बाकी हैं.

बड़वानी में भाजपा का शानदार प्रदर्शन

बड़वानी नगर पालिका में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है. रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने यहां 14 वॉर्ड जीत लिये हैं, जबकि कांग्रेस ने 10 वॉर्ड पर जीत का परचम लहराया है.

सेंथवा में बीजेपी ने जीते 19 सीट

सेंथवा नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है. उसने 19 वॉर्ड पर कब्जा कर लिया है. जबकि कांग्रेस केवल 4 वॉर्ड पर ही जीत कर पायी.

रायपुर में भी बीजेपी का लहराया परचम

रायपुर में भी बीजेपी ने अपना परचम लहराया है. बीजेपी ने यहां 11 वॉर्ड पर शानदार जीत दर्ज की है. जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 4 सीटें आयी.

अंजड में बीजेपी का बेहतरीन प्रदर्शन

अंजड में भी बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा है. यहां भाजपा के खाते में कुल 11 सीटें आयीं, जबकि कांग्रेस ने दो और अन्य ने दो सीट पर कब्जा किया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola