MP Election Results: शिवराज सिंह चौहान की धमाकेदार जीत, एक लाख से अधिक वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Dec 2023 6:12 PM
Bhopal: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan with Union Ministers Jyotiraditya Scindia, Ashwini Vaishnaw and Narendra Singh Tomar and BJP State President VD Sharma celebrate the party's lead during counting of votes for MP Assembly elections, in Bhopal, Sunday, Dec. 3, 2023. (PTI Photo)(PTI12_03_2023_000170B)
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी सीट से अन्य उम्मीदवारों को बुरी तरह से हराया है. उनकी जीत को इसी बात से समझा जा सकता है कि इस सीट से उन्हें कुल 70.7 प्रतिशत वोट मिले हैं. अगर अलग-अलग वोटों की बात करें, तो शिवराज को ईवीएम से कुल 163823 वोट और पोस्टल से 1128 वोट मिले हैं.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर से आगे बढ़ चुकी है. 166 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 63 सीटें ही आती दिख रही हैं. इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी सीट से धमाकेदार जीत दर्ज की है. उन्होंने एक लाख से अधिक वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया. शिवराज को कुल 164951 (+ 104974) वोट आए. जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम मस्तल शर्मा को केवल 59977 वोट मिले.

शिवराज को 70 प्रतिशत से अधिक वोट मिले
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी सीट से अन्य उम्मीदवारों को बुरी तरह से हराया है. उनकी जीत को इसी बात से समझा जा सकता है कि इस सीट से उन्हें कुल 70.7 प्रतिशत वोट मिले हैं. अगर अलग-अलग वोटों की बात करें, तो शिवराज को ईवीएम से कुल 163823 वोट और पोस्टल से 1128 वोट मिले हैं. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम मस्तल शर्मा को केवल 25.71 प्रतिशत वोट मिले हैं. उन्हें ईवीएम से कुल 59466 और पोस्टल वोट केवल 511 मिले हैं.
Also Read: MP Election Results 2023 : जनता जनार्दन की जय बोल रहें शिवराज सिंह चौहान का सियासी सफर| Assembly Constituency 156 – Budhni (Madhya Pradesh) | |||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| “Status as on Round | 22/22″ | ||||||
| S.N. | Candidate | Party | EVM Votes | Postal Votes | Total Votes | % of Votes | |
| 1 | VIKRAM MASTAL SHARMA | Indian National Congress | 59466 | 511 | 59977 | 25.71 | |
| 2 | SHIVRAJ SINGH CHOUHAN | Bharatiya Janata Party | 163823 | 1128 | 164951 | 70.7 | |
| 3 | DINESH AZAD | Aazad Samaj Party (Kanshi Ram) | 2360 | 3 | 2363 | 1.01 | |
| 4 | DHARMENDRA SINGH PANWAR (GOLU JANPAD) | Right to Recall Party | 378 | 5 | 383 | 0.16 | |
| 5 | OBC PRAHALAD-CHAURASIA | Gondvana Gantantra Party | 424 | 5 | 429 | 0.18 | |
| 6 | MAHAMANDLESWAR SWAMI VAIRAGYANAND | Samajwadi Party | 136 | 0 | 136 | 0.06 | |
| 7 | ABDUL RASHED | Independent | 103 | 0 | 103 | 0.04 | |
| 8 | CHOTELAL | Independent | 114 | 3 | 117 | 0.05 | |
| 9 | PRAMNARAYAN | Independent | 233 | 4 | 237 | 0.1 | |
| 10 | BRIJMOHAN DHURVE | Independent | 1440 | 11 | 1451 | 0.62 | |
| 11 | VIJAY NANDAN | Independent | 487 | 1 | 488 | 0.21 | |
| 12 | HEMRAJ PETHARI | Independent | 974 | 5 | 979 | 0.42 | |
| 13 | NOTA | None of the Above | 1693 | 7 | 1700 | 0.73 |

मोदी की सभाएं एवं अपील जनता के दिल को छू गईं : चौहान
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाएं एवं अपील जनता के दिल को छू गईं और ये रुझान उसका परिणाम है.

शिवराज ने एमपी जीत को पीएम मोदी को किया समर्पित
शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मीडिया से कहा, मध्यप्रदेश में भाजपा की यह शानदार विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति असीम श्रद्धा और अकाट्य विश्वास को दर्शाते हैं. उन्होंने (मोदी) जो सभाएं कीं, जनता से अपील की, वे जनता के दिल को छू गईं. उसी की वजह से यह परिणाम एवं रुझान आ रहे हैं. उन्होंने कहा, डबल इंजन की सरकार। दिल्ली में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो काम किया, उसे हमने यहां क्रियान्वित किया और यहां (मध्यप्रदेश) जो योजनाएं बनीं, लाड़ली लक्ष्मी से लेकर लाड़ली बहना तक का जो अद्भुत सफर तय किया, गरीबों, किसानों, भांजे-भांजियों के लिए जो काम हुए, वे भी जनता के दिल को छू गये.

अमित शाह की अचूक रणनीति से चुनाव अभियान को सही दिशा मिली
चौहान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की अचूक रणनीति और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में हमारे साथी कार्यकर्ता व पूरी टीम जुटी रही उससे चुनाव अभियान को सही गति और दिशा मिली. मध्य प्रदेश की 230 सीट में से भाजपा 166 सीट पर, कांग्रेस 63 सीट पर आगे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










