MP Election 2023 : कमलनाथ को छिंदवाड़ा में आखिर क्यों घेरना चाहती है भाजपा ? जानें चुनावी समीकरण

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमान कमलनाथ के हाथों में है. पार्टी उन्हीं के चेहरे पर विधानसभा चुनाव में उतरने का मन बना चुकी है. जानें कमलनाथ को लेकर क्या है भाजपा का खास प्लान
MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले भाजपा की सक्रियता प्रदेश में देखने को मिल रही है. भाजपा की नजर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ पर है जिसे घेरने का पार्टी प्लान तैयार कर रही है. भाजपा को मजबूत करने के लिए खुद अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर जल्द पहुंचने वाले हैं. शाह कांग्रेस के मजबूत गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा भी पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा को मजबूत करने का प्रयास करेंगे. आइए आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्यों…
दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमान कमलनाथ के हाथों में है. पार्टी उन्हीं के चेहरे पर विधानसभा चुनाव में उतरने का मन बना चुकी है. प्रदेश की राजनीति पर नजर डालें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर जा चुके हैं और दिग्विजय सिंह की पकड़ पहले जैसे सूबे में देखने को नहीं मिलती है. इस तरह से कमलनाथ के ऊपर ही कांग्रेस का पूरा दारोमदार टिक गया है.
पिछले छह सालों की बात करें तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपना पूरा फोकस मध्य प्रदेश पर कर रखा है. कांग्रेस ने 2018 का विधानसभा चुनाव जीता था और प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई थी, लेकिन सिंधिया और उनके समर्थकों के बगावत के बाद कमलनाथ की कुर्सी चली गयी थी. मुख्यमंत्री पद से कमलनाथ जरूर हट गये थे लेकिन इसके बाद भी कमलनाथ ने मध्य प्रदेश नहीं छोड़ा. कमलनाथ अकेले दम पर कांग्रेस को जिताने के लिए मशक्कत करते नजर आ रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं.
Also Read: MP Election 2023 : कमलनाथ के छिंदवाड़ा में BJP की नजर ? कांग्रेस को घेरने खुद आ रहे हैं अमित शाह
मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अमित शाह छिंदवाड़ा आ रहे हैं, एक विराट आम सभा भी होगी. उस संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा की गयी है. जानकारों की मानें तो कमलनाथ को उनके ही घर में उलझाकर मध्य प्रदेश जीतने की कवायद भाजपा कर रही है. कमलनाथ छिंदवाड़ा से 9 बार लोकसभा के चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं. वहीं 2019 में उनके बेटे नकुल नाथ सांसद बने हैं. यदि आपको याद हो तो 1977 के लोकसभा चुनावों में उत्तर भारत में कांग्रेस का सफाया हो गया था पर छिंदवाड़ा से कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










