ePaper

MP Chunav 2023 : छिंदवाड़ा में अमित शाह ने कमलनाथ को दिलायी पुराने वादों की याद, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Updated at : 25 Mar 2023 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
MP Chunav 2023 : छिंदवाड़ा में अमित शाह ने कमलनाथ को दिलायी पुराने वादों की याद, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

MP Chunav 2023 : भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि कमलनाथ ने वृद्धावस्था की पेंशन को बढ़ाने का वादा किया था, वृद्धावस्था की पेंशन तो नहीं बढ़ाई लेकिन शिवराज सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया.

विज्ञापन

इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश पहुंचे. यहां छिंदवाड़ा में ‘महाविजय उद्घोष’ जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पिछड़े समाज की बात करती थी, लेकिन पिछड़े समाज के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया. 2014 में जब आपने मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया तब मोदी जी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़े समाज के सम्मान की नींव रखने का काम किया.

अमित शाह ने कहा कि कमलनाथ ने कहा था कि सतपुड़ा में सरकारी शक्कर कारखाना खोलेंगे लेकिन आज तक कोई कारखाना नहीं खोला गया. मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को संसद में एक बिल लाकर धारा-370 को समाप्त कर दिया और इसके साथ ही भारत माता का मुकुटमणि हमारा कश्मीर हमेशा के लिए भारत के साथ जुड़ गया. उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से धारा-370 को लटकाती थी, भटकाती थी लेकिन हटाती नहीं थी.

कमलनाथ पर वार

भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि कमलनाथ ने वृद्धावस्था की पेंशन को बढ़ाने का वादा किया था, वृद्धावस्था की पेंशन तो नहीं बढ़ाई लेकिन शिवराज सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया. ये कांग्रेसी सिर्फ वादा करते हैं लेकिन उसे कभी पूरा नहीं करते हैं. वन धन डैम का वादा 1973 में किया था उसे शिवराज चौहान की सरकार ने 2003 में पूरा किया. पेंच थर्मल पावर बनाने की घोषणा हुई वह भी नहीं किया. हर्रई विकास खंड में माचिस का कारखाना खोलने का वादा किया था वह भी नहीं किया.

ये सरकार गरीब, पिछड़े, आदिवासी और दलितों की सरकार

आगे अमित शाह ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी हमेशा पिछड़े समाज की बात करती थी, लेकिन पिछड़े समाज के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया. 9 वर्ष के भीतर मोदी जी ने देश के 80 करोड़ गरीबों के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन लाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा तो दिया, लेकिन गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया. जब 2014 में देश की जनता ने मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री चुनकर भेजा, तब मोदी जी ने कहा था कि ये सरकार गरीब, पिछड़े, आदिवासी और दलितों की सरकार है.

आदिवासियों और पिछड़े समाज के लोगों के सम्मान की चिंता

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 15 नवंबर, 2021 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाकर देशभर के आदिवासी भाइयों का सम्मान किया है. आज मैं यहां कहना चाहता हूं कि सिर्फ भाजपा ही है जिसने आदिवासियों और पिछड़े समाज के लोगों के सम्मान की चिंता की है. हमारा छिंदवाड़ा क्षेत्र जनजातीय भाइयों और पिछड़े समाज के भाइयों और बहनों से भरा हुआ है. 2014 में जब आपने मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया तब मोदी जी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया.

Also Read: MP Election 2023 : कमलनाथ के छिंदवाड़ा में BJP की नजर ? कांग्रेस को घेरने खुद आ रहे हैं अमित शाह
छिंदवाड़ा के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को प्रणाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छिंदवाड़ा में महाविजय उद्घोष जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये वही छिंदवाड़ा है जिसने रॉलेट-एक्ट, असहयोग आंदोलन, झंडा सत्याग्रह, जंगल सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे कई सारे आंदोलनों से आजादी की लड़ाई को धार देने का काम किया था. जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजों के खिलाफ थका देने वाली लड़ाई लड़ने वाले श्री बादल भोई और छिंदवाड़ा के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को मैं प्रणाम करता हूं.

कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा

मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा है. उन्होंने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया. हमने युवा नीति जारी करके मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना बनाई और प्रावधान किया कि बेरोजगार बेटा-बेटियों को कौशल संपन्न बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इसके बदले 8 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola