मॉस्को-गोवा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, उज्बेकिस्तान डायवर्ट, विमान में 238 यात्री सवार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Jan 2023 11:59 AM
मॉस्को से गोवा आ रहे एक विमान को बम की धमकी के बाद शनिवार तड़के उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया. डाबोलिम हवाई अड्डे के निदेशक को देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक ईमेल मिला था, जिसमें विमान में बम होने का जिक्र किया गया था.
रूस की राजधानी मॉस्को से 240 यात्रियों को लेकर गोवा आ रहे एक विमान को बम की धमकी के बाद शनिवार को उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अजुर एअर की ओर से संचालित उड़ान संख्या AZV 2463 को अहले सुबह करीब सवा चार बजे दक्षिण गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर उतरना था, लेकिन इसके भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही इसे उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया.
An Azur Air chartered flight from Russia’s Perm International Airport to Goa received a security threat. Following this, the flight was diverted to Uzbekistan. A total of 238 passengers, including 2 infants, and 7 crew are onboard: Airport Sources pic.twitter.com/2JKe9bWeO8
— ANI (@ANI) January 21, 2023
अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, डाबोलिम हवाई अड्डे के निदेशक को देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक ईमेल मिला था, जिसमें विमान में बम होने का जिक्र किया गया था. इसके बाद, विमान को उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया. गौरतलब है कि यह घटना मॉस्को से गोवा जा रही एक उड़ान को बम की धमकी के बाद गुजरात के जामनगर हवाईअड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारे जाने के करीब दो सप्ताह बाद हुआ है.
पहले भी मिली थी विमान में बम होने की धमकी: गौरतलब है कि इससे पहले भी मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में बम की खबर मिली थी. जिसके बाद विमान को गुजरात के जामनगर में आपात स्थिति में उतारा गया था. उस समय भी गोवा एटीसी को ईमेल के जरिये बम की धमकी मिली थी. आपातकाल के लिए विमान को गुजरात के जामनगर में डायवर्ट किया गया था. हालांकि जांच में बम होने की बात अफवाह निकली. बता दें, विमान में 244 यात्री सवार थे.
भाषा इनपुट के साथ
Also Read: PM Kisan Yojana: रकम पाने का आखिरी मौका! नहीं कराया ये दो काम तो अटक सकता है 13 वीं किस्त का पैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










