Morbi Bridge Collapse: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर PM मोदी ने पटेल को किया नमन, मोरबी हादसे पर जताया शोक

Morbi Bridge Collapse: गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने मोरबी पुल हादसे पर शोक जताया. पीएम मोदी ने कहा, मन मोरबी में लगा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे और लौहपुरुष को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर वहां आयोजित परेड को भी पीएम मोदी ने सलामी ली. हालांकि गुजरात के मोरबी पुल हादसे में 132 लोगों की मौत पर शोक जताते हुए स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित कार्यक्रम में थोड़ी बदलाव की गयी है.
सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा पर पीएम मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की, मोरबी पुल हादसे पर जताया शोक
गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने मोरबी पुल हादसे पर शोक जताया. पीएम मोदी ने कहा, मन मोरबी में लगा है. हादसे में जिन लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा. मैं उनके परिवारवालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीमें लगायी गयी हैं. सेना और नौसेना की टीमें भी राहतकार्य में लगायी गयी हैं. हादसे की खबर मिलने के साथ ही गुजरात के मुख्यमंत्री मोरबी पहुंच गये थे. हादसे की जांच के लिए एक कमेटी बना दी गयी है. राहत कार्य में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. इस हादसे की घड़ी में केंद्र हमेशा गुजरात सरकार के साथ खड़ी है. राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, हम एकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं. मोरबी की घटना को देखते हुए यूनिटी ऑफ स्टैच्यू में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोक दिया गया है. पीएम मोदी ने सभी कलाकारों से क्षमा मांगा और कहा, आपने जो इस कार्यक्रम के लिए मेहनत की है, मैं उसको प्रणाम करता हूं.
Rashtriya Ekta Diwas is a tribute to the invaluable role of Sardar Patel in unifying our nation. https://t.co/mk4k21xpme
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2022
पीएम मोदी ने की मोरबी पुल हादसे में मुआवजे की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी पुल हादसे के तुरंत बाद ट्वीट किया और दुख जताया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात की. उन्होंने बचाव अभियान के लिए दल तत्काल तैनात करने को कहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने मोरबी में दुर्घटना में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. घायलों को 50000 रुपये दिए जाएंगे.
गुजरात में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे मोदी
पटेल की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी सूखाग्रस्त क्षेत्र में 8,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं में से ज्यादातर परियोजनाएं पानी की आपूर्ति से जुड़ी हैं. इनमें से कुछ परियोजनाएं पानी की आपूर्ति वाली पाइपलाइन, नहर के निर्माण और 56 छोटे बांधों के निर्माण से जुड़ी हैं. प्रधानमंत्री मोदी इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार से गुजरात के दौरे पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










