Maharashtra Mob Lynching: गोमांस ले जाने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, 11 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Maharashtra Mob Lynching: गोमांस ले जाने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, 11 गिरफ्तार

नासिक में पिछले करीब दो सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना सामने आई है, जब कथित गौरक्षकों द्वारा किसी व्यक्ति की हत्या कर दी गई. घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नासिक के इगतपुरी इलाके में घोटी-सिन्नार रोड पर गंभीरवाड़ी के पास हुई. घोटी पुलिस ने बताया कि इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक से मॉब लिंचिंग की एक खबर सामने आ रही है. गोमांस ले जाने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कथित रूप से गौरक्षकों के एक समूह ने 32 साल के व्यक्ति पर हमला कर दिया और पीट-पीट कर हत्या कर दी.

नासिक में दो सप्ताह में दूसरी घटना

मालूम हो नासिक में पिछले करीब दो सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना सामने आई है, जब कथित गौरक्षकों द्वारा किसी व्यक्ति की हत्या कर दी गई.

हत्या के आरोप में 11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नासिक के इगतपुरी इलाके में घोटी-सिन्नार रोड पर गंभीरवाड़ी के पास हुई. घोटी पुलिस ने बताया कि इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Also Read: Dress Code For Temples: महाराष्ट्र में मंदिरों, तीर्थस्थलों पर जाने के लिए एक ड्रेस कोड ? जानें पूरा मामला

स्टील की छड़ और डंडों से किया गया हमला

बताया जा रहा है कि मुंबई के कुर्ला इलाके के दो लोग एक कार में मांस ले जा रहे थे. इसी दौरान उन पर कथित तौर पर 10 से 15 गौरक्षकों के एक समूह ने ‘स्टील’ की छड़ और लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया.

हमले में दो लोग घायल, इलाज के दौरान एक की मौत

बताया जा रहा है कि मुंबई जा रहे अफान अंसारी (32) और उसका सहयोगी नासिर कुरेशी (24) हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को धामनगांव इलाके के एसएमबीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अंसारी की मौत हो गई। कुरेशी का इलाज जारी है.

11 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

अधिकारी ने बताया कि कुरेशी की शिकायत के आधार पर घोटी पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मांस के नमूनों को परीक्षण के लिए ‘फोरेंसिक लैब’ भेजा गया है. मामले की जांच जारी है.

8 जून को भी मवेशी ले जाने के संदेह में एक ही हत्या

गौरतलब है कि इससे पहले आठ जून को टेंपो में मवेशी ले जा रहे तीन लोगों पर कथित तौर पर गौरक्षकों के एक समूह ने हमला कर दिया था. उनमें से एक लुकमान अंसारी (23) का शव 10 जून को इगतपुरी इलाके के घाटनदेवी में एक घाटी से बरामद हुआ था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola