ePaper

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले ही वोटिंग! विधायक जी क्यों करा रहे हैं मतदान, जानें पूरा मामला

Updated at : 21 Aug 2023 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
MP Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले ही वोटिंग! विधायक जी क्यों करा रहे हैं मतदान, जानें पूरा मामला

MP Election 2023 : वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि विधायक संजय पाठक लोगों से कह रहे हैं, इतने वर्षों से मैं अपने क्षेत्र को अपना घर मानता हूं...पूरा इलाका मेरे परिवार की तरह है. देखें आगे क्या है वीडियो में

विज्ञापन

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चंद महीने रह गये है. चुनाव की तारीख के ऐलान के पहले ही बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी करके कई सवाल खड़े कर दिये हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. दरअसल, विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय पाठक चुनाव लड़ने के लिए अनोखे तरीके से जनता से आदेश मांगते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि वे जनता से वोटिंग करा कर पूछ रहे है कि मैं चुनाव लड़ू या नहीं…पाठक का कहना है कि 50 प्रतिशत कम वोट मिले तो चुनावी मैदान में नहीं उतरूंगा.

क्या है वीडियो में

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि विधायक संजय पाठक लोगों से कह रहे हैं, इतने वर्षों से मैं अपने क्षेत्र को अपना घर मानता हूं…पूरा इलाका मेरे परिवार की तरह है. मुझे इस बार ये ख्याल आया कि क्यों ना मैं परिवार के परिजनों से पूछ लूं कि मेरे लिए क्या आदेश है? क्या मैं विधायक का चुनाव लड़कर फिर क्षेत्र की सेवा करूं? मुझे लगा कि परिवार के लोगों से मुझे अनुमति लेनी चाहिए. मुझे लगा कि मुझे स्वयं का भी एक बार मूल्यांकन करना चाहिए. मैं निस्वार्थ भाव से सेवा तो करता जा रहा हूं…

आगे वे कहते नजर आ रहे हैं कि मेरे अंदर यह भाव नहीं है कि लोगों का आशीर्वाद मिलेगा या नहीं मिलेगा. लेकिन मुझे यह देखने का मन हुआ कि मेरे परिवार के लोग मुझे क्या आदेश देते हैं. मुझे देखना है कि परिवार के लोग मुझे कितना प्यार देते हैं. क्योंकि चुनाव जीतने के लिए लोग 40 प्रतिशत भी लाकर चुनाव जीत जाते हैं. विधायक बनने के लिए 42 से 43 प्रतिशत वोट पर्याप्त होता है. मैं इतने निस्वार्थ भाव से सेवा करता हूं… लेकिन मुझे लगाता है कि जब परिवार के आधे से ज्यादा लोगों की सहमति हो तभी चुनाव लड़ना चाहिए. इसलिए मैंने यह तरीका अपनाया है. शायद देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई विधायक अपने क्षेत्र के परिवार से आदेश मांग रहा है.

Also Read: मध्य प्रदेश: मामा ने भांजे-भांजियों को बहुत धोखा दिया, अब आपका चाचा आ गया है, जानें क्या बोले अरविंद केजरीवाल

पूरे प्रदेश में चर्चा

पूरे प्रदेश में खबर फैल गयी है कि कटनी के विजयराघवगढ़ विधानसभा से विधायक संजय पाठक ने जनता के आदेश पर ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि इसके लिए वे 21 अगस्त से 25 अगस्त तक वोटिंग करा रहे है. इसमें मत पेटियों में जनता से वोटिंग कराई जा रही है. वीडियो में मतपेटी साफ नजर आ रहा है. कार्यकर्ता मतदान पेटिंया लेकर गांव-गांव और बूथ स्तर तक जा रहे हैं. इसके लिए एक मतदान पर्चा छपवाया गया है जिसमें लिखा है कि क्या आप अपने संजय सत्येंद्र पाठक को पुन: अपना विधायक बनाना चाहते है. इसमें हां और नहीं के दो ऑपशन जनता के लिए दिये गये हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola