Mirage 2000 Plane Crash: हादसे के बाद टुकड़ों में बंटा एयरफोर्स का मिराज 2000 फाइटर प्लेन, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

Updated:
विज्ञापन
Mirage 2000 Plane Crash

Mirage 2000 Plane Crash

Mirage 2000 Plane Crash: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है. एयरफोर्स का एक फाइटर प्लेन मिराज 2000 क्रैश हो गया है. हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई है. जमीन से टकराने के बाद उसके कई टुकड़े भी हो गए.

विज्ञापन

Mirage 2000 Plane Crash: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है. एयरफोर्स का एक फाइटर प्लेन मिराज 2000 क्रैश हो गया है. हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई है. विमान में आग लगते ही पायलट ने पैराशूट की मदद से छलांग लगा दी है. वहीं, विमान हादसे का कारणों का पता नहीं चल पाया है. पूरे घटना की जांच की जा रही है.

नियमित प्रशिक्षण पर था विमान

टू सीटर मिराज 2000 लड़ाकू विमान मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान भर रहा था. दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है.

सिस्टम में खराबी आने की वजह से हुआ हादसा

भारतीय एयरफोर्स की ओर से फिलहाल जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक तकनीकी खराबी आने के कारण विमान हादसे का शिकार हो गया. एयरफोर्स ने बताया कि भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान शिवपुरी के पास हादे का शिकार हो गया. हादसे के बाद दोनों पायलट सुरक्षित विमान से बाहर निकल आए.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola