Coronavirus Pandemic : कोरोना संक्रमित डॉक्टर की मौत, खतरे में पूरा परिवार, छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Apr 2020 3:47 PM
Rio de Janeiro: Brazilian soldiers in protective gear show how they operate a disinfection chamber, demonstrating their preparation to fight against the new coronavirus during a media presentation, in Rio de Janeiro, Brazil, Tuesday, April 14, 2020. AP/PTI(AP15-04-2020_000002B)
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (Meghalaya Chief Minister Konrad Sangma) ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस (Coronavirus) के अब तक एकमात्र संक्रमित रोगी एक डॉक्टर की बुधवार सुबह मौत हो गई.
शिलॉन्ग : मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के अब तक एकमात्र संक्रमित रोगी एक डॉक्टर की बुधवार सुबह मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि डॉक्टर की पत्नी सहित परिवार के छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. मृतक के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि 69 वर्षीय डॉक्टर जॉन एल साइलो का तड़के पौने तीन बजे निधन हो गया. वह बेथनी अस्पताल के संस्थापक थे.
Also Read: Coronavirus: लॉकडाउन 2.0 में पीएम मोदी का नया फॉर्मूला क्या सही है? करें वोटसोमवार शाम को साइलो के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, मुझे यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि मेघालय में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए पहले शख्य का तड़के पौने तीन बजे निधन हो गया. उनके परिवार और प्रियजनों के साथ मेरी संवेदनाए हैं.
Also Read: Coronavirus outbreak update: लॉकडाउन 2.0 पर गृह मंत्रालय ने जारी किये गाइडलाइंस, जानिए कहां राहत, कहां पाबंदीभगवान उनकी आत्मा को शांति दे. संगमा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, अभी तक 68 (नमूनों की) जांच में छह संक्रमित पाए गए हैं, जो कि राज्य में कोविड-19 से संक्रमित शख्स के परिवार के सदस्य या सेवक हैं. सभी छह लोगों की दोबारा जांच भी की गई है. अन्य कोई भी जांच में संक्रमित नहीं पाया गया है.
बेथनी अस्पताल के शिलॉन्ग परिसर जहां डॉक्टर भर्ती थे और री भोई जिले के नोंगपोह में दूसरे परिसर को सील कर दिया गया है और उसे संक्रमण मुक्त किया जा रहा है.
Also Read: Lockdown 2 guidelines : घर से बाहर निकले तो मास्क लगाना जरूरी, थूका तो होगी ये सजादोनों केन्द्रों में भर्ती सभी लोगों को पृथक कर दिया गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने 22 मार्च के बाद अस्पताल के शिलॉन्ग परिसर गए करीब 2000 लोगों की अब तक पहचान की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










