मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, अब श्री राम मंदिर मयूर विहार से जाना जाएगा

Updated:
विज्ञापन

श्री राम मंदिर मयूर विहार स्टेशन का नक्शा, फोटो एक्स

पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है. स्टेशन का नाम राम मंदिर पर रखा गया है.

विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है. मयूर विहार इलाके के लोगों ने लंबे समय से नाम बदलने की मांग की थी. जो अब पूरी हुई.

विज्ञापन

नाम बदलने के लिए सनातन धर्म सभा ने किया लंबा संघर्ष

DMRC ने यह बदलाव स्थानीय निवासियों और सनातन धर्म सभा की लंबे समय से चली आ रही मांग पर किया है. विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जिसके बाद यह फैसला लिया गया.

क्या कहना है सनातन धर्म के संरक्षक?

सनातन धर्म सभा के संरक्षक और दिल्ली वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पवार कहते हैं, लोग मयूर विहार फेज 1 और मयूर विहार पॉकेट 1 के बीच भ्रमित रहते थे. सनातन धर्म को बढ़ावा देने वाली भाजपा सरकार ने इसे ठीक कर दिया है…लोग इस फैसले से बहुत खुश हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola