Weather Forecast today Live Update : यहां चल रही है शीतलहर,और बढ़ेगी ठंड,जानें बिहार-झारखंड-यूपी-दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Jalandhar: A woman crosses a railway track amid dense fog during a cold morning, in Jalandhar, Friday, Dec. 18, 2020. (PTI Photo)(PTI18-12-2020_000023B)
Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) में सर्दी का प्रकोप (cold wave) जारी है और जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया, वहीं दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
मौसम विभाग के अनुसार
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के मैदानी भागों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. भीलवाड़ा में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं चुरू में 4.7 डिग्री, डबोक में 4.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में पांच डिग्री, वनस्थली में छह डिग्री, पिलानी में 6.1 डिग्री, गंगानगर में 6.3 डिग्री एवं सीकर में 6.4 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया. विभाग ने बताया कि राज्य में दिन के अधिकतम तापमान में भी दो-तीन डिग्री की बढोतरी देखने को मिली है और बीते चौबीस घंटे में गंगानगर में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार माउंट आबू में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
राजस्थान में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से ठंड से मिली कुछ राहत
राजस्थान में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, राज्य के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में रविवार रात तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
‘स्काईमेट वैदर’ के अनुसार
मौसम के अनुमान से संबंधित एक निजी एजेंसी ‘स्काईमेट वैदर’ में विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह मंगलवार को खत्म हो जाएगा. इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि
दिल्ली में, ताजा पश्चिमी विक्षोभ से हिमालय के ऊपरी हिस्सों के प्रभावित होने के चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान सोमवार को थोड़ी वृद्धि के साथ 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. पश्चिमी विक्षोभ भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाली ऐसी आंधी को कहते हैं, जिसके प्रभाव के चलते अचानक बारिश होने लगती है.
खेत में सिंचाई करते समय ठंड लगने से किसान की मौत
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में फसल की सिंचाई करते समय कथित तौर पर ठंड लगने से एक किसान की रविवार को मौत हो गयी. जिला अस्पताल के आपातकालीन सेवा के अधिकारी डॉ. अभिषेक ने सोमवार को बताया, पचनेही गांव के किसान रामकिशोर (62) को रविवार को यहां मृत अवस्था में लाया गया था. प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ठंड लगने से उनकी मौत हुई.
यहां चल रही है शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में शीतलहर चल रही है. पंजाब हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए