Mankhurd Shivaji Nagar Result : 50% से अधिक मुस्लिम आबादी वाले इस सीट के लोगों ने किसपर जताया भरोसा?

Mankhurd Shivaji Nagar Result
Mankhurd Shivaji Nagar Result: 50% से अधिक मुस्लिम आबादी वाले इस क्षेत्र में मौजूदा विधायक अबू आसिम आजमी को किसने दी चुनौती? जानें यहां.
Mankhurd Shivaji Nagar Result: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने महा विकास अघाड़ी यानी एनवीए का सूपड़ा साफ कर दिया है. इस बीच, मुंबई में मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र की चर्चा प्रदेश में लोग कर रहे हैं. यहां 50% से अधिक मुस्लिम आबादी है. इस निर्वाचन क्षेत्र में, समुदाय के दो प्रमुख नेता चुनावी मैदान में हैं. समाजवादी पार्टी (एसपी) के प्रदेश प्रमुख और मौजूदा विधायक अबू आसिम आजमी चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नवाब मलिक से बताया जा रहा था, लेकिन मलिक अभी चौथे नंबर पर मशक्कत करते नजर आ रहे हैं.
एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के सुरेश पाटिल भी मैदान में हैं, जो इस सीट पर महायुति पार्टी के दूसरे उम्मीदवार हैं. बीजेपी पहले ही कह चुकी थी कि वह मलिक का समर्थन नहीं करेगी. पार्टी ने पाटिल का समर्थन किया है. पाटिल तीसरे नंबर पर दिख रहे हैं. तीसरे मुस्लिम उम्मीदवार, एआईएमआईएम के अतीक अहमद खान हैं. इस वक्त वह दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.
Read Also : Maharashtra New CM : एकनाथ शिंदे या देवेंद्र फड़णवीस, महायुति किसे चुनेगी सीएम?
मानखुर्द शिवाजी नगर के लोग पहले कह रहे थे कि इस बार डर है कि मुस्लिम वोट बंट जाएंगे. शिवसेना सीट जीत सकती है, लेकिन अबू आजमी अपनी सीट बचाने में कामयाब होते दिख रहे हैं. सपा उम्मीदवार अबू आजमी इस सीट से लगातार तीन बार चुनाव में जीत दर्ज का चुके हैं. अब वे एक बार फिर चुनाव में जीत दर्ज करने जा रहे हैं. आजमी यहां से 2009, 2014 और 2019 में चुनाव जीत चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










