'हम किराएदार नहीं हिस्सेदार,' बोले मनीष तिवारी, पार्टी नहीं छोड़ूंगा, कांग्रेस को दिए जिंदगी के 40 साल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Feb 2022 11:40 AM

विज्ञापन

Photo: ANI, X

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि वो कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, अगर कोई धक्का मारकर पार्टी से निकाल दे तो अलग बात है. उन्होंने कहा कि वो बीते 40 सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. उनके परिवार ने पार्टी के लिए अपना खून बहाया है. वे पार्टी के किराएदार नहीं हैं, बल्कि हिस्सेदार हैं.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि वो कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, अगर कोई धक्का मारकर पार्टी से निकाल दे तो अलग बात है. उन्होंने कहा कि वो बीते 40 सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. उनके परिवार ने पार्टी के लिए अपना खून बहाया है. वे पार्टी के किराएदार नहीं हैं, बल्कि हिस्सेदार हैं. बता दें, मनीष तिवारी श्री आनंदपुर साहिब के कांग्रेस सांसद हैं.

कांग्रेस छोड़ने के अटकलों को किया खारिज: मनीष तिवारी ने इसी के साथ कांग्रेस छोड़ने के अटकलों को खारिज कर दिया है, उन्होंने कहा कि वो पार्टी नहीं छोड़ेंगे. जब तक उन्हें धक्का देकर निकाला नहीं जाता. वहीं, मनीष तिवारी ने कहा कि अश्विनी कुमार का पार्टी छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि नेताओं के पार्टी छोड़ने से नुकसान पार्टी को ही उठाना पड़ रहेगा.

इससे पहले भी मनीष तिवारी ने बशीर बद्र की एक मशहूर शायरी अपने ट्विटर पर पोस्ट कर किया था, उन्होंने पोस्ट किया था ‘जब मैं बोलता हूं तो इल्म है बगावत का, मैं चुप रहूं तो बेबसी सी होती है.’ इस पोस्ट के राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे है. कुछ लोगों का कहना है कि वो पार्टी छोड़ सकते हैं. हालांकि खुद मनीष तिवारी ने साफ कर दिया कि वो पार्टी नहीं छोड़ेंगे.


Also Read: Punjab Election 2022: ‘भगवंत मान अनपढ़ और शराबी’, बोले सीएम चन्नी, कैसे दे दी जाए पंजाब की बागडोर?

कैप्टन अमरिंदर सिंह हो होती है बात: लुधियाना में मनीष तिवारी ने कहा कि, हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी छोड़ दी है, लेकिन अब भी उनकी बात उनसे होती है. मनीष तिवारी ने कहा कि, कैप्टन और उनके निजी रिश्ते हैं. उनके पार्टी छोड़ने के बाद भी उनसे मुलाकात होती है, बात भी होती है. वहीं, अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण कहा.

Also Read: Coronavirus: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना से 541 लोगों की मौत, नए वेरिएंट डेल्टाक्रोन ने बढ़ाई चिंता

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola