Manipur Violence: बदलेगा मणिपुर का सीएम ? मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और अमित शाह की मुलाकात के क्या हैं मायने

**EDS: IMAGE VIA @NBirenSingh** Imphal: Manipur Chief Minister N Biren Singh holds a meeting with the representatives of Coordinating Committee on Manipur Integrity (COCOMI) in light of the prevailing situation in Manipur, in Imphal, Saturday, May 6, 2023. (PYI Photo) (PTI05_06_2023_000355B)
Manipur Violence : पार्टी नेतृत्व भी मणिपुर में अपनी वर्तमान स्थिति के प्रति सचेत है. मुख्यमंत्री को मेइती समुदाय का समर्थन प्राप्त है जिससे पार्टी नेतृत्व अच्छी तरह से वाकिफ है. जानें केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के बीच मुलाकात के मायने
Manipur Violence : मणिपुर में राज्य के बहुसंख्यक मेइती समुदाय और कुकी-ज़ोमी जनजातियों के बीच झड़पों में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गयी. इस घटना के कुछ दिन बाद यानी रविवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने चार कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. मंत्रियों ने शाह के साथ मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ यह बैठक ऐसे समय हुई जब कुछ दिन पहले ही मणिपुर में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी, जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी. खबरों की मानें तो बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे. हालांकि बैठक में क्या बात हुई इस बात की जानकारी सामने नहीं आयी है. खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री अपनी दिल्ली यात्रा के बारे में पत्रकारों को जानकारी देने के लिए सोमवार को राजधानी इंफाल में मीडिया को संबोधित कर सकते हैं.
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया था जिसके बाद इनकी केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई. सूत्रों ने कहा कि झड़पों के बाद के राजनीतिक घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया. मणिपुर में अभी भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है, ऐसे में भाजपा नेतृत्व स्थिति को संभालने के लिए सावधानी से कदम उठा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मणिपुर में नेतृत्व परिवर्तन की मांग तेज होती नजर आ रही है, खासकर कुकी विधायकों और समुदाय से यह मांग उठ रही है. हालांकि पार्टी नेतृत्व ने अभी तक इस मामले पर फैसला नहीं किया है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व राज्य के घटनाक्रम और मुख्यमंत्री के इसे संभालने के तरीके से बिल्कुल भी खुश नहीं है. लेकिन पार्टी नेतृत्व परिवर्तन की मांग पर अचानक प्रतिक्रिया के पक्ष में नहीं है.
Also Read: मध्यप्रदेशः हॉस्टल में ब्लैक ऑउट.. बाहर गोलियों की आवाज.. मणिपुर से लौटे स्टूडेंट्स ने बताई आपबीती
सूत्रों के हवाले से जो खबर मीडिया में चल रही है उसके अनुसार, पार्टी नेतृत्व भी मणिपुर में अपनी वर्तमान स्थिति के प्रति सचेत है. मुख्यमंत्री को मेइती समुदाय का समर्थन प्राप्त है जिससे पार्टी नेतृत्व अच्छी तरह से वाकिफ है. पार्टी नेतृत्व यह बात अच्छी तरह से समझता है कि प्रदेश के सीएम को लेकर यदि कोई कदम उठाया जाता है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, हाल के घटनाक्रमों से प्रदेश के मुख्यमंत्री सिंह को वास्तव में नया जीवन मिला है क्योंकि मेइती समुदाय ने उन्हें अपना समर्थन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










