मणिपुर में बिगड़े हालात से टेंशन में केंद्र सरकार, अमित शाह ने पीएम मोदी को मौजूदा स्थिति से कराया अवगत
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Jun 2023 2:39 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा से लौटने के तुरंत बाद सोमवार को मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों और अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भाग लिया.
मणिपुर में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. रोजना हिंसा की नयी खबरें आ रही हैं. हालांकि शांति बहाली के लिए सेना के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात की. मालूम हो पीएम मोदी अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा से वापस लौट आये हैं.
अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा से लौटने के साथ पीएम मोदी ने की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा से लौटने के तुरंत बाद सोमवार को मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों और अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और शहरी मामलों और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भाग लिया. प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे.
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने की गृह मंत्री से मुलाकात
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी राज्य की खराब स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रविवार को मुलाकात की. उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में जातीय हिंसा की बदलती प्रकृति पर शाह ने चिंता जताई है.
Also Read: Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, सुरक्षा बलों ने 12 बंकरों को किया ध्वस्त
बीरेन सिंह ने बताया, मणिपुर में स्थिति नियंत्रण में
नयी दिल्ली से लौटने के बाद बीरेन सिंह ने कहा, बाहरी क्षेत्रों में गोलीबारी से लेकर घाटी के जिलों में नागरिक असंतोष तक, हिंसा की बदलती प्रकृति अमित शाह जी के लिए चिंता का विषय बन गई है. सिंह ने नयी दिल्ली में शाह को मणिपुर के ताजा हालात के बारे में जानकारी दी और कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार हिंसा को काफी हद तक नियंत्रित करने में सफल साबित हुई हैं.
सबसे पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर में हिंसा के मामले को लेकर कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मणिपुर की बात’ सुनने का इंतजार कर रहा है और सबसे पहले उन्हें मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को उनके पद से बर्खास्त करना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार से यह आग्रह भी किया कि मणिपुर में सभी पक्षों से बातचीत करके साझा राजनीतिक समाधान निकाला जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










