Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, सुरक्षा बलों ने 12 बंकरों को किया ध्वस्त
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Jun 2023 7:57 AM
Manipur-Violence
मणिपुर पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने तमेंगलोंग, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, चुराचांदपुर और काकचिंग जिलों में तलाशी अभियान चलाया और पहाड़ी और घाटी दोनों में 12 बंकरों को नष्ट कर दिया.
मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. अब तो महिलाएं भी मैदान में उतर चुकी हैं. इस बीच खबर आ रही है कि पिछले 24 घंटों में हिंसा प्रभावित मणिपुर के विभिन्न जिलों में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर उग्रवादियों द्वारा बनाए गए 12 बंकरों को नष्ट कर दिया गया है.
इन जिलों में उग्रवादियों ने तैयार किये थे बंकर, पुलिस ने किया नष्ट
मणिपुर पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने तमेंगलोंग, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, चुराचांदपुर और काकचिंग जिलों में तलाशी अभियान चलाया और पहाड़ी और घाटी दोनों में 12 बंकरों को नष्ट कर दिया.
सर्च अभियान में भारी गोलाबारुद बरामद, हथियारों का जखीरा मिला
पुलिस प्रशासन ने बताया, सर्च अभियान के दौरान तीन 51 मिमी मोर्टार और तीन 84 मिमी मोर्टार गोले साहुमफाई गांव के धान के खेत में पाए गए और एक आईईडी कांगवई और एस कोटलियान गांवों के बीच एक धान के खेत में पाया गया. मोर्टार और आईईडी को ध्वस्त कर दिया गया.
12 bunkers destroyed in Manipur in last 24 hrs: Police
Read @ANI Story | https://t.co/Zdq9hRdBTR#Manipur #Imphal #ManipurViolence pic.twitter.com/SBqtQwfCBl
— ANI Digital (@ani_digital) June 26, 2023
मणिपुर में तनावपूर्ण स्थिति कायम
मणिपुर पुलिस ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन कुछ स्थानों पर नियंत्रण में है, कुछ छिटपुट घटनाएं हुई हैं, लेकिन राज्य के अधिकांश जिलों में स्थिति सामान्य है.
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने शाह को राज्य के हालात के बारे में जानकारी दी
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य में बदलती स्थिति के बारे में जानकारी दी और कहा कि राज्य और केंद्र सरकारें हिंसा को काफी हद तक नियंत्रित करने में कामयाब हुई हैं. सिंह ने कहा कि 13 जून के बाद से हिंसा के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार मणिपुर में सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










