महुआ मोइत्रा के खिलाफ वोट करने पर कांग्रेस सांसद की बीजेपी कर रही है खूब तारीफ, जानिए कौन हैं परनीत कौर

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Nov 2023 10:01 PM

विज्ञापन

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश फॉर क्वेरी मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी और कांग्रेस सांसद परिणीत कौर ने लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया है. बता दें, परनीत कौर को कांग्रेस पहले ही पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप में निलंबित कर चुकी है.

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की निलंबित सांसद परनीत कौर ने आज यानी गुरुवार को लोकसभा की आचार समिति की उस रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया जिसमें पैसे लेकर प्रश्न पूछने के आरोपों के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सदस्य महुआ मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने की अनुशंसा की गई है. पटियाला से लोकसभा सदस्य परनीत कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं. बता दें, अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़ चुके हैं. कांग्रेस ने फरवरी 2023 में परनीत कौर को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया था. इसी कड़ी में लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि मोइत्रा के मामले में समिति की रिपोर्ट को स्वीकारने के पक्ष में छह सदस्यों ने वोट किया तो चार ने विरोध में किया.

कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने सच्चाई का साथ दिया- बीजेपी

इधर, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा मामले में बीजेपी सांसद और संसद आचार समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी ने कहा है कि कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने सच्चाई का साथ दिया है. उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं. कोई भी सही सोच वाला व्यक्ति महुआ मोइत्रा का समर्थन नहीं करेगा.

इसी कड़ी में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने रिपोर्ट स्वीकारने के पक्ष में मतदान करने के लिए परनीत  कौर की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की पंजाब हमेशा भारत की अस्मिता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खड़ा रहा है, आज फिर से कैप्टन अमरिंदर सिंह जी और कांग्रेस पार्टी की सांसद परनीत कौर जी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कोई समझौता नहीं किया . भारत पंजाब के जांबाजों का कृतज्ञ था, है और रहेगा. बता दें, निशिकांत दुबे की शिकायत पर ही मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई है.

कौन हैं परनीत कौर
बता दें, परनीत कौर कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा की सदस्य हैं. परनीत कौर पूर्व कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं.  परनीत कौर पंजाब के पटियाला लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. लेकिन कांग्रेस ने उन्हें कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया है. कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया था कि वो बीजेपी की मदद कर रही है. गौरतलब है कि उनके पति कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के विवाद में पार्टी ने अमरिंदर को सीएम पद से हटा दिया था, इसके बाद से ही कौर पार्टी गतिविधियों से दूर रह रही थीं.

Also Read: पीएम मोदी की डिग्री मामलाः सीएम अरविंद केजरीवाल को गुजरात HC से राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज की याचिक

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola