महेंद्र सिंह धौनी की बेटी जीवा ने शूट किया अपना पहला एड, पापा के साथ एड वर्ल्ड में की एंट्री

Updated:
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपको अक्सर महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) और बेटी जीवा की तस्वीरें और वीडियो नजर आ जाती होंगी. पर अब धौनी बेटी जीवा (Ziva) के साथ एड वर्ल्ड में भी साथ में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) देश में जितने प्रसिद्ध हैं उनकी बेटी जीवा भी उनसे पिछे नहीं है.सोशल मीडिया पर आपको अक्सर महेंद्र सिंह धौनी और बेटी जीवा की तस्वीरें और वीडियो नजर आ जाती होंगी. पर अब धौनी बेटी जीवा (Ziva) के साथ एड वर्ल्ड में भी साथ में नजर आने वाले हैं. बता दें कि जीवा ने अपना पहला एड अपने पापा धोनी के साथ किया है.

विज्ञापन

बता दें कि ओरियो (Oreo) कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में महेन्द्र सिंह धौनी के साथ बेटी जीवा भी नजर आ रही हैं. इस वीडियो में बाप बेटी की जोड़ी ओरियो बिस्कुट का प्रचार करते हुए भी नजर आ रहे हैं. ओरियो द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो काफी पॉपुलर भी हो रहा है.

Also Read: श्मशान घाट हादसे पर एक्शन में CM योगी, आरोपियों से वसूला जायेगा नुकसान का पूरा पैसा, पीड़ितों को मिलेगा घर

बता दें कि सोमवार को महेंद्र सिंह धौनी दुबई से रांची वापस लौच आये हैं. जानकारी के मुताबिक धौनी छुट्टियां मनाने दुबई गये थे. सोमवार की शाम को जैसे ही रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वह दिखे. वहीं धौनी के प्रशंसकों ने उनसे कहा है कि उनके फार्म हाउस में उगायी जा रही सब्जियों को दुबई में भी निर्यात किया जाये. बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धौनी इसके लिए राजी हो गये हैं. अब उनके फार्म हाउस की सब्जियां दुबई और यूएई में बेची जायेंगी.

Posted by : Rajat Kumar

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola