COVID-19 : महाराष्‍ट्र में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 1233 पॉजिटिव केस, 36 में से 34 जिले प्रभावित

Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 May 2020 9:36 PM

विज्ञापन

Mumbai: Health workers wearing protective suits screen the residents of Naik Nagar during a house-to-house health survey, after detection of some COVID-19 positive cases, during the nationwide lockdown, at Dharavi in Mumbai, Wednesday, May 6, 2020. (PTI Photo)(PTI06-05-2020_000185A)

COVID19 महाराष्‍ट्र स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार आज कोरोना वायरस के 1233 नये मामले सामने आये और 34 लोगों की मौत भी हो गयी (Maharashtra today 34 deaths and 1233 new COVID19 positive cases ). इसके साथ ही राज्‍य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16758 हो गयी. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से राज्‍य में अब तक 651 लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

मुंबई : देश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 126 और लोगों की मौत हो गयी, इसके साथ ही इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बुधवार को बढ़ कर 1,694 हो गई, जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 49,391 हो गये हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 2,958 नये मामले सामने आये हैं. इस बीच महाराष्‍ट्र से एक डरा देने वाली रिपोर्ट आ रही है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के हवाले से खबर है कि वहां आज एक दिन में रिकॉर्ड 1233 नये मामले सामने आये हैं.

Also Read: Corona Vaccine : जल्द ही दुनिया से खत्म हो जायेगा कोरोना का नामोनिशान, अब इटली ने किया ये दावा

महाराष्‍ट्र स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार आज कोरोना वायरस के 1233 नये मामले सामने आये और 34 लोगों की मौत भी हो गयी. इसके साथ ही राज्‍य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16758 हो गयी. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से राज्‍य में अब तक 651 लोगों की मौत हो चुकी है.

Also Read: क्या 17 मई के बाद फिर केंद्र सरकार बढ़ा देगी लॉकडाउन ? इस राज्य ने 29 मई तक पहले ही बढ़ा दिया
नहीं थम रहा कोरोना का कहर

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है. मंगलवार को यहां से 841 नये मामले सामने आये थे और आज सबसे अधिक 1233 मामले सामने आये. ये आंकड़े बता रहे हैं कि राज्‍य में कोरोना की स्थिति में सुधार नहीं, बल्कि और खराब होती जा रही है. महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक मुंबई, थाइन और नासिक में स्थिति खराब है.

Also Read: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 49,391 हुए, अब तक 1,694 लोगों की मौत

मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9,945 हो गयी जबकि वायरस के कारण हुई 26 मौतों के साथ इससे मरने वालों की संख्या 387 हो गयी है. बीएमसी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इलाज के बाद 220 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी.

इसके अलावा मुंबई की सबसे बड़ी झुगगी बस्ती धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं, यहां अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 665 तक पहुंच गई है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां 20 लोगों की मौत हुई है.

Also Read: Jharkhand Coronavirus : रांची में कोरोना के दो नये मामले, हिंदपीढ़ी और रिम्‍स से एक-एक पॉजिटिव, झारखंड में 127 लोग संक्रमित

महाराष्‍ट्र में कोरोना की स्थिति पर केंद्र सरकार भी काफी चिंतित है. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, महाराष्ट्र में स्थिति निश्चित रूप से इस समय चिंता का विषय है क्योंकि 36 में से 34 जिले COVID19 से प्रभावित हैं. उन्‍होंने कहा, मैं राज्य में वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आगे की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए मुंख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक करूंगा.

महाराष्‍ट्र में मामले बढ़ने की वजह

महाराष्‍ट्र में आज कोरोना की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. लेकिन यह स्थिति अचानक से नहीं आयी है बल्कि इसके पीछे कई कारण जिम्‍मेदार है. बताया जाता है कि भारत में जब कोरोना संक्रमण का पहला स्टेज चल रहा था तब उस समय महाराष्‍ट्र में कुछ असावधानियां हुईं. खबरों के अनुसार उस समय बाहर से आने वाले लोगों की सख्ती से स्क्रीनिंग नहीं की गई जिससे मामला धीरे-धीरे बढ़ता गया.

दूसरी वजह है कि महाराष्ट्र में विदेश जाने वालों की संख्या बहुत ज्‍यादा है. लोग यहां से बड़ी संख्या में दुबई घूमने जाते हैं. वहीं मुंबई की अगर बात करें तो ये बहुत सघन इलाका है. यहां जनसंख्या भी बहुत ज्‍यादा है और जगह कम हैं. इसलिए संक्रमण तेजी से फैलने का डर होता है. मुंबई का धारावी सबसे बड़ी झुगगी वाला इलाका है. यहां बड़ी संख्‍या में लोग रहते हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola