Maharashtra political crisis: संजय राउत को शिंदे गुट के नेता विकास गोगावले की चेतावनी
Maharashtra political crisis updates : एकनाथ शिंदे के समर्थक शिवसेना विधायकों ने गोवा के होटल में जमकर जश्न मनाया. विधायक नाचते नजर आये. देवेंद्र फडणवीस ने खुद ऐलान किया कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे. हिंदुत्व के मुद्दे पर शिंदे को भाजपा ने समर्थन दिया है. ताजा अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
संजय राउत को शिंदे गुट के नेता विकास गोगावले की चेतावनी
शिवसेना नेता संजय राउत को एकनाथ शिंदे गुट के नेता विकास गोगावले ने चेतावनी दी है. गोगावले ने कहा है कि शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि वह रायगढ़ के महाड में रैली करेंगे. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे बिना सुरक्षाकर्मियों के महाड आकर दिखायें. यहां शिवसैनिक (शिवसेना के कार्यकर्ता) उन्हें ‘प्रसाद’ देने से बिल्कुल नहीं चूकेंगे.
एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे गोवा एयरपोर्ट से मुंबई रवाना होंगे
एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे गोवा एयरपोर्ट पर पहुंच गये हैं. यहां से थोड़ी देर में मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे. उनके पिता एकनाथ शिंदे अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन चुके हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकनाथ शिंदे और फडणवीस को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ट्वीट कर बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं के अनुभव और उनकी विशेषज्ञता सरकार के लिए एसेट साबित होगी. उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर महाराष्ट्र के विकास को रफ्तार देंगे.
एकनाथ के समर्थक विधायकों ने गोवा के होटल में मनाया जश्न
एकनाथ शिंदे के समर्थक शिवसेना विधायकों ने गोवा के होटल में जमकर जश्न मनाया. विधायक नाचते नजर आये. देवेंद्र फडणवीस ने खुद ऐलान किया कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे. हिंदुत्व के मुद्दे पर शिंदे को भाजपा ने समर्थन दिया है.
एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने महाराष्ट्र विधान भवन के बाहर मनाया जश्न
महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री और शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने महाराष्ट्र विधान भवन के बाहर जश्न मनाया. भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने खुद कहा कि एकनाथ शिंदे प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे और वह इस सरकार से बाहर रहेंगे.
शाम 7:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एकनाथ शिंदे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले देवेंद्र फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे शाम 7:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए