ePaper

Maharashtra News : ईवीएम से हो रही है बेईमानी, शरद पवार ने कहा-भरोसा नहीं, बैलेट से हो मतदान

Updated at : 08 Dec 2024 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Shard Pawar

Shard Pawar

Maharashtra News : शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में जो विधानसभा चुनाव के परिणाम आएं हैं, उनपर हमें शक है. मतदाताओं को भी चुनाव परिणाम पर विश्वास नहीं हो रहा है और वे यह चाहते हैं कि ईवीएम की जगह मतदान बैलेट पेपर से हो.

विज्ञापन

Maharashtra News : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ईवीएम के खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दिया है. ईवीएम और इसी क्रम में उन्होंने सोलापुर में आयोजित ईवीएम हटाओ देश बचाओ कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोप के कई देश जब बैलेट पेपर पर चुनाव कराते हैं, तो हम क्यों नहीं करा सकते?

विधानसभा चुनाव के परिणाम पर अविश्वास

शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में जो विधानसभा चुनाव के परिणाम आएं हैं, उनपर हमें शक है. मतदाताओं को भी चुनाव परिणाम पर विश्वास नहीं हो रहा है और वे यह चाहते हैं कि ईवीएम की जगह मतदान बैलेट पेपर से हो, क्योंकि जो चुनाव परिणाम आए हैं, उनपर भरोसा नहीं हो रहा है. शरद पवार ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती है, लेकिन परिणाम पर भरोसा होना चाहिए.

ईवीएम पर भरोसा नहीं, बैलेट से हो चुनाव

सीपीएम नेता शरद पवार ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि यहां जिन लोगों ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए उनके खिलाफ कार्रवाई हुई. यह सही नहीं है, आपने जो शिकायत मेरे पास भेजी हैं, उन्हें मैं चुनाव आयोग तक पहुंचाऊंगा. चुनाव आयोग के पास यह जानकारी होनी चाहिए कि जनता ईवीएम पर भरोसा नहीं करती और बैलेट से चुनाव चाहती है.

महाराष्ट्र चुनाव में महाविकास अघाड़ी को मिली करारी हार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शरद पवार की पार्टी एनसीपी महाविकास अघाड़ी का हिस्सा थी और उन्हें चुनाव में करारी हार मिली. एनसीपी शरद पवार गुट को महज 10 सीटें इस चुनाव में मिलीं, जबकि महाविकास अघाड़ी को 51 सीटें मिलीं थीं.

Also Read : सीरिया में असद शासन का अंत, विद्रोहियों का दमिश्क पर कब्जा, जनता में खुशी

Integration of 565 Princely States 4: भोपाल के नवाब को चाहिए था पाकिस्तान का साथ, सरदार पटेल को लिखा था ये पत्र

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola