Maharashtra New CM : एकनाथ शिंदे को चढ़ रहा है स्लाइन, नये सीएम के सस्पेंस के बीच डॉक्टरों से घिरे

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Dec 2024 9:35 AM

विज्ञापन

Maharashtra New CM/ Eknath Shinde health updates

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र का नया सीएम कौन होगा? यह अब भी सवाल बना हुआ है. इस बीच एकनाथ शिंदे बीमार चल रहे हैं. जानें डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर क्या कहा?

विज्ञापन

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनेगी, ये तो तय माना जा रहा है, लेकिन सीएम को लेकर अबतक सस्पेंस बना हुआ है. बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने ऐलान किया है कि सरकार 5 दिसंबर को शपथ लेगी. पीएम मोदी की उपस्थिति में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा. इससे पहले एनसीपी नेता अजित पवार ने साफ किया कि बीजेपी से ही सीएम होगा. इस बीच सबकी नजर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पर टिकी हुई है जो बीमार चल रहे हैं. सतारा जिले में अपने पैतृक गांव में वे वर्तमान में हैं. यहां उनका इलाज डॉक्टरों की एक टीम कर रही है. शिंदे पिछले दो दिनों से बुखार और गले में संक्रमण से पीड़ित हैं.

एकनाथ शिंदे के पारिवारिक डॉक्टर आरएम पात्रे के हवाले से इंडिया टुडे डॉट कॉम ने खबर प्रकाशित की है. इसके अनुसार, शिंदे पिछले दो दिनों से बुखार, सर्दी और गले के संक्रमण से पीड़ित हैं. उन्हें एंटीबायोटिक्स और स्लाइन दी जा रही है. एक या दो दिन में उनके ठीक होने की उम्मीद डॉक्टरों को है. डॉ. पात्रे ने कहा, ”अब उनकी हालत ठीक है. ये बुखार के साइड इफेक्ट हैं, लेकिन 3-4 डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी में लगी हुई है. शिंदे ऐसे समय में बीमार हैं जब महायुति गठबंधन विभागों के बंटवारे और अगले मुख्यमंत्री को लेकर विचार-विमर्श कर रहा है.

Read Also : Maharashtra New CM: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पर सस्पेंस खत्म, अजित पवार ने बताया किस पार्टी के खाते क्या? देखें VIDEO

कई दिनों के सस्पेंस के बाद एकनाथ शिंदे का बयान सप्ताह की शुरूआत में आया. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी नेतृत्व द्वारा लिए गए किसी भी फैसले को स्वीकार करेंगे. इसके बाद शीर्ष पद के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम का रास्ता साफ हो गया. हालांकि अभी तक किसी नाम की घोषणा महायुति गठबंधन की ओर से नहीं की गई है. हालिया घटनाक्रमों से फडणवीस का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola