Maharashtra New CM : न एकनाथ शिंदे, न देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र में एक बार फिर चौंकाएगी बीजेपी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Nov 2024 7:42 AM

विज्ञापन

Maharashtra New CM News

Maharashtra New CM : बीजेपी महाराष्ट्र को नया चेहरा मुख्यमंत्री के तौर पर दे सकती है. इसके संकेत मिल रहे हैं. अमित शाह के साथ देर रात बैठक महायुति के नेताओं ने की. बीजेपी सूत्रों ने कहा कि भगवा पार्टी के दोनों सहयोगी दलों में मराठा नेता हैं. ऐसे में इन्हें नाराज नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र में ऐसा न हो कि सभी कयास लगाते रह जाएं और प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल जाए. कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे है. दरअसल, महायुति गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने गुरुवार रात गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनसे मुलाकात की. बातचीत करीब 3 घंटे चली. देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार से विस्तार में चर्चा शाह ने की. indianexpress.com ने बीजेपी के एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से खबर प्रकाशित की है.

महाराष्ट्र को नया चेहरा दे सकती है बीजेपी

सूत्र ने कहा कि बीजेपी को मुख्यमंत्री पद मिलना तय है, लेकिन जातिगत समीकरणों के कारण पूरी तरह आश्वस्त नहीं हुआ जा सकता है. देवेंद्र फडणवीस ब्राह्मण हैं जिसकी आबादी प्रदेश में कम है. बीजेपी के प्रदर्शन में मराठों के महत्वपूर्ण वर्गों का योगदान है. ऐसा इसलिए क्योंकि भगवा पार्टी के दोनों सहयोगी दलों में मराठा नेता हैं. यदि इस बात को ध्यान में रखकर सीएम का चुनाव किया जाता है, तो पार्टी नेतृत्व नया चेहरा प्रदेश को दे सकता है. पिछले साल राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था.

Read Also : Maharashtra New CM : मुख्यमंत्री की रेस में कैसे एकनाथ शिंदे से आगे निकले देवेंद्र फडणवीस, 6 प्वाइंट में समझें

हालांकि, कुछ अन्य बीजेपी सूत्रों ने कहा कि यह संभावना नहीं है कि नेतृत्व कोई चौंकाने वाला फैसला करेगा. ऐसा क्योंकि विधानसभा चुनावों में उसके सहयोगी भी मजबूत होकर उभरे हैं. केवल एक अनुभवी नेतृत्व ही स्थिर सरकार सुनिश्चित कर सकता है, जिसका अन्य नेताओं के साथ तालमेल हो.

बीजेपी के सीएम में कोई रोड़ा नहीं

288 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 132 सीटें मिली हैं. यह बहुमत से 13 सीटें कम है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में गठबंधन में प्रमुख भागीदार होने के कारण, दोनों गठबंधन सहयोगियों ने संकेत दिया कि वे बीजेपी के सीएम में रोड़ा नहीं डालेंगे. एकनाथ शिंदे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है. महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि अजीत पवार सीएम पद की दौड़ में नहीं हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola