Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र के अखबारों में छाया- 'एक हैं तो सेफ हैं'

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Nov 2024 10:54 AM

विज्ञापन

Maharashtra Election 2024 / PM Modi

Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र के अखबारों में बीजेपी की ओर से विज्ञापन दिया गया है. इसमें पीएम मोदी के द्वारा दिए गए नारे- 'एक हैं तो सेफ हैं' का जिक्र है.

विज्ञापन

Maharashtra Election 2024 : नारा ‘एक हैं तो सेफ हैं’, चुनावी राज्यों में गूंज रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह नारा दिया जा रहा है. पिछड़े वर्गों के बीच दरार पैदा करने के लिए कथित रूप से विभाजनकारी राजनीति में संलिप्त रहने के लिए कांग्रेस की आलोचना की जा रही है. सोमवार को महाराष्ट्र भर के न्यूज पेपर में प्रमुखता से इस नारे को प्रकाशित किया गया है. बीजेपी के अखबारी विज्ञापन में उसके महायुति गठबंधन सहयोगियों शिवसेना और एनसीपी के लोगो भी दिखाए गए हैं.

पीएम मोदी का नारा- ‘एक हैं तो सेफ हैं’,

महाराष्ट्र के धुले में कुछ दिन पहले एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाना है. वे नहीं चाहते कि एससी, एसटी और ओबीसी आगे बढ़ें और उन्हें उचित पहचान मिले. याद रखें, एक है तो सेफ है’.

Read Also : Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नहीं चलेगा ये, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर अजित पवार ने कहा

बीजेपी भय और असुरक्षा का फायदा उठाती है: कांग्रेस

महाराष्ट्र में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने पीएम मोदी की टिप्पणी की आलोचना की. विरोधी पार्टियों ने बीजेपी पर समुदायों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का आरोप लगाया. विपक्षी पार्टियों ने कहा- बीजेपी भय और असुरक्षा का फायदा उठाती है, जिससे सामाजिक ध्रुवीकरण और गहरा सकता है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस तरह के नारे को यूज करने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि देश को असली खतरा बीजेपी और आरएसएस से है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola