Maharashtra Election 2024: एकनाथ शिंदे को बड़ी राहत, पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की पत्नी ने नामांकन वापस लिया
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Nov 2024 6:04 PM
Swikriti Sharma
Maharashtra Election 2024: वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना के लिए राहत भरी खबर है. पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की पत्नी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.
Maharashtra Election 2024: पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वकृति शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने कहा, मैं शिंदे सर का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी. पिछले 10 सालों से हम समाज सेवा में लगे हुए हैं. हमें बड़े मंच पर काम करने का मौका मिला है. सीएम सर ने हमसे वादा किया है कि वह हमें एमएलसी देंगे.
टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं स्वकृति शर्मा
एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना से आगामी चुनाव के लिए टिकट न मिलने पर स्वकृति शर्मा ने नाराजगी जताई थी और निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था. उन्होंने कहा था, हमने कभी राजनीति नहीं की, हम आने वाले समय में भी नहीं करेंगे. हम अपनी आखिरी सांस तक लोगों की सेवा करेंगे. हम किसी राजनेता या किसी राजनीतिक दल से नाराज नहीं हैं. हम उस उम्मीदवार से नाराज हैं जिसे टिकट दिया गया है क्योंकि लोग हमारे साथ हैं, वे जानते हैं कि कौन बुरा है और कौन अच्छा है.
पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने पत्नी को टिकट न मिलने पर दिया था बड़ा बयान
पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने पत्नी स्वकृति शर्मा को टिकट न दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि हम जो सोचते हैं वैसा सब कुछ नहीं होता. लेकिन हम जानते हैं कि राजनीति में ऐसा होता रहता है. उन्होंने अपनी पत्नी की जीत की घोषणा करते हुए कहा था, 23 नवंबर को नतीजे आने पर लोग मेरी पत्नी को स्वीकार करेंगे. यह बगावत नहीं है. लोग चाहते हैं कि हम चुनाव लड़ें. कुछ मजबूरियां रही होंगी, जिसकी वजह से हमें टिकट नहीं दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










