Maharashtra Cabinet Expansion : आखिर कैसे मान गए एकनाथ शिंदे? बंद कमरे में देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस
Maharashtra Cabinet Expansion : एकनाथ शिंदे ने देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आधिकारिक आवास सागर में मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बात हुई.
Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आने के 13 दिन के बाद मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम ने शपथ ली. इसके बाद विभागों को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार रविवार को होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. इसमें नए मंत्री नागपुर में एक समारोह में पद की शपथ ले सकते हैं. समारोह स्थल को मुंबई से नागपुर ट्रांसफर करने का फैसला लिया गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि महायुति गठबंधन के सहयोगियों (शिवसेना और एनसीपी) के बीच मंत्री पद के उम्मीदवारों और विभागों के आवंटन को अंतिम रूप देने में ज्यादा देर हो चुकी है.
बंद कमरे में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की हुई मुलाकात
बीजेपी के एक एक वरिष्ठ नेता के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने खबर दी है. उन्होंने बताया कि 30-32 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. सोमवार को नागपुर में शपथ ग्रहण के बाद राज्य विधानमंडल का सप्ताह भर चलने वाला शीतकालीन सत्र शुरू होगा. शिवसेना अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आधिकारिक आवास सागर में मुलाकात की. उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में मतभेदों पर चर्चा की और उन्हें सुलझाया. विभागों और उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को तीनों सत्तारूढ़ दलों के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई.
Read Also : Maharashtra Cabinet Expansion : एकनाथ शिंदे को झटका! गृह मंत्रालय मिलने पर शिवसेना नेता ने दे दिया बड़ा बयान
गृह विभाग को लेकर थी खींचतान
इससे पहले खबर आई थी कि शिवसेना और बीजेपी के बीच गृह विभाग को लेकर खींचतान जारी है. शिवसेना का तर्क था कि पिछली सरकार में जब देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम थे तो यह विभाग उनके पास था. अब एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया गया है इसलिए गृह विभाग शिवसेना के खाते में आना चाहिए.
देवेंद्र फडणवीस ने की पीएम मोदी से मुलाकात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद फडणवीस ने पहली बार प्रधानमंत्री से मुलाकात की. मोदी फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










