मध्यप्रदेश में इलाज के नाम पर नवजात को लोहे के गर्म छड़ से दागा, दो की मौत, ओझा के खिलाफ मामला दर्ज

बच्चियों की मौत के बाद जिले की सिंहपुर पुलिस ने 40 वर्षीय एक महिला ओझा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सिंहपुर पुलिस थाना प्रभारी एम पी अहिरवार ने बताया, गर्म लोहे की सरिया से दागने से 2 शिशुओं की मौत के मामले में पुलिस ने सामतपुर निवासी रमबतिया चर्मकार (40) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक ओझा द्वारा उपचार के नाम पर कथित तौर पर कई बार गर्म लोहे की छड़ से दागे जाने की वजह से तीन माह की एक और बच्ची की मौत हो गई. पिछले चार दिन के अंदर इस ओझा द्वारा उपचार के नाम पर कई बार गर्म लोहे की छड़ से दागे जाने की वजह से दो मासूम बच्चियों की मौत हो चुकी है.
महिला ओझा के खिलाफ मामला दर्ज
बच्चियों की मौत के बाद जिले की सिंहपुर पुलिस ने 40 वर्षीय एक महिला ओझा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सिंहपुर पुलिस थाना प्रभारी एम पी अहिरवार ने बताया, गर्म लोहे की सरिया से दागने से 2 शिशुओं की मौत के मामले में पुलिस ने सामतपुर निवासी रमबतिया चर्मकार (40) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि अभी आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
बच्ची को 20 जगह पर गर्म लोहे के छड़ से दागा गया था
शहडोल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ आर एस पाण्डेय ने बताया कि सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सामतपुर निवासी सूरज कोल की तीन माह की बच्ची शुभी कोल को निमोनिया होने के बाद एक ओझा द्वारा लोहे के गर्म सरिया से शरीर में 20 जगह दाग दिया गया था. उन्होंने कहा कि उसे बुधवार को बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था लेकिन शुक्रवार को परिजन इस बच्ची को लेकर निजी अस्पताल चले गए थे. पाण्डेय ने बताया कि शनिवार शाम को इस बच्ची की मौत हो गई है.
ढाई माह की बच्ची को 50 से अधिक बार गर्म लोके के छड़ से दागा गया, मौत
इससे पहले सिंहपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम कठौतिया निवासी रोशनी कोल की ढाई माह की बच्ची रुचिका कोल की भी एक ओझा द्वारा उपचार के नाम पर 50 से अधिक बार गर्म लोहे की छड़ से दागे जाने की वजह से बुधवार को मौत हुई थी.
दोषियों के खिलाफ की जाएगी बड़ी कार्रवाई : प्रियांक कानूनगो
एनसीपीसीआर प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने कहा, हमें एमपी से शिकायत मिल रही है कि एक बच्चे को इलाज के नाम पर गर्म लोहे की रॉड से दागा गया. आयोग ऐसी प्रथाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करता है. हम एक नोटिस जारी कर रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का सामने आया सच
एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्ची की मौत निमोनिया के कारण हुई, लेकिन मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल पाएगा.
क्या है मामला
बताया जा रहा है कि आदिवासी बहुल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया की रहने वाली बच्ची की मां ने कहा कि परिवार वाले पहले बीमार बेटी को झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ. बाद में परिवार ने एक महिला से संपर्क किया, जिसने बच्ची के इलाज के लिए 51 बार गर्म लोहे की छड़ से उसके शरीर को दागा. मृत बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी जिसके बाद परिजनों ने बच्ची के शव को दफना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










