Madhya Pradesh: दो ट्रकों की टक्कर में दो बच्चों सहित 5 लोगों की मौत, 9 घायल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Feb 2023 10:44 PM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. देढ़तालाई पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि यह हादसा बुहरानपुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर देढ़तालाई-शेखपुरा मार्ग पर हुआ.
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में बुधवार को दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गये.
हादसा देढ़तालाई-शेखपुरा मार्ग पर हुआ
देढ़तालाई पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि यह हादसा बुहरानपुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर देढ़तालाई-शेखपुरा मार्ग पर हुआ. उन्होंने बताया कि गन्ने से भरे एक ट्रक और मजदूरों को लेकर जा रहे एक अन्य ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई. इस हादसे में मजदूरों को लेकर जा रहे ट्रक में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गये.
मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.
Also Read: मध्यप्रदेश: बहन को छेड़ने का विरोध करने पर युवक की हत्या, माता-पिता के साथ तीनों बेटे गिरफ्तार
Madhya Pradesh | 5 people died, 7 got injured after a pickup vehicle collided with a truck near Dedtalai-Sheikhpura village of Burhanpur
CM Shivraj Singh Chouhan announced financial assistance of Rs 2 lakh each for the next of kin of deceased & Rs 50,000 each for the injured. pic.twitter.com/N3Z9FdiWzi
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 1, 2023
मृतकों की हुई पहचान
दिलीप सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान पार्वती (32), नंदिनी (12), दुर्गा (14), रमेश (35) एवं जामवंती बाई (32) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद गन्ने से भरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया. सिंह ने बताया कि इस मामले में खकनार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










