मन की बात पर लाउड.. जन की बात पर चुप्पी, कांग्रेस ने साधा PM Modi पर निशाना, जय राम रमेश ने कहा 'मौन की बात'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Apr 2023 12:41 PM
पीएम मोदी के मन की बात को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीर पोस्ट की है. उन तस्वीर में कांग्रेस ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि सरकार मन की बात में लाउड और जन की बात में चुप हो जाता है.
पीएम मोदी के मन की बात को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए सरकार की निंदा की है. दरअसल, कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीर पोस्ट की है. उन तस्वीर में कांग्रेस ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि सरकार मन की बात में लाउड और जन की बात में चुप हो जाता है. कांग्रेस ने देश में महंगाई, बेरोजगारी, अदाणी, चीन, 2 करोड़ जॉब समेत कई मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है.
मन की बात 🔊 जन की बात 🔇 pic.twitter.com/dkZwgDlCIR
— Congress (@INCIndia) April 30, 2023
कांग्रेस ने साधा निशाना: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी मन की बात कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. जयराम रमेश ने एक ट्वीट के जरिए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मन की बात का 100वां दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. लेकिन यह चीन, अडानी, बढ़ती आर्थिक असमानता, बढ़ती महंगाई, आतंकी हमले, महिला पहलवानों का अपमान जैसे देश के मुद्दों पर यहां कोई आवाज नहीं आती.
‘मौन की बात’ हो जाती है सरकार-जयराम: जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इन मुद्दों के लिए देश और राज्य की डबल इंजन की राज्य मौन की बात हो जाती है. रमेश ने कहा कि आईआईएम रोहतक ने मन की बात के प्रभावों पर कुछ मनगढ़ंत अध्ययन किया है, जबकि इसके निदेशक की अकादमिक योग्यता पर खुद शिक्षा मंत्रालय ने ही सवाल उठाए हैं.
Also Read: Mann Ki Baat का आज 100वां एपिसोड, बिल गेट्स ने की तारीफ, कहा- असल भारत की तस्वीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










