Look Back 2024 : हरियाणा में बीजेपी ने सबको चौंकाया, सारे एग्जिट पोल हुए फेल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Dec 2024 9:54 AM
नायब सैनी
Look Back 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस साल वो हुआ जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर रहा था. सारे एग्जिट पोल फेल साबित हुए.
Look Back 2024 : साल 2024 खत्म होने के कागार पर है. सिर्फ कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. इस साल कई ऐसी घटनाएं हुईं जिसे अभी भी लोग याद रखे हुए हैं. इन्हीं में से एक हरियाणा विधानसभा चुनाव भी है. सूबे में जीत की हैट्रिक लगाने बीजेपी उतरी थी. वहीं, 10 साल बाद हाथ में सत्ता की वापसी को कांग्रेस बेचैन नजर आई. चुनाव परिणाम के बाद नायब सिंह सैनी की सरकार फिर बन गई. जेजेपी का सूपड़ा साफ हो गया और सारे चौटाला चित हो गए.
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें, किसे मिली कितनी सीट
- बीजेपी- 48 सीट
- कांग्रेस- 37 सीट
- निर्दलीय- 3 सीट
- इनेलो – 2 सीट
विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 सीट है. सभी सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर 2024 को वोटिंग हुई थी. 67.9 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे. मतदान प्रतिशत इसी साल मई-जून में हुए लोकसभा चुनाव से 3 फीसदी ज्यादा था. इसके बाद सभी मानकर चल रहे थे कि बीजेपी सरकार की 10 साल की एंटी इनकंबेंसी की वजह से अधिक मतदान हुआ है.
Read Also : Look back 2024: टी20 वर्ल्ड कप से लेकर, रोहित विराट के संन्यास तक, कैसा रहा भारतीय क्रिकेट के लिए यह साल
एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार
हरियाणा में मतदान समाप्ति के तुरंत बाद न्यूज चैनलों व एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए. इसमें कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई गई. आजतक-सीट वोटर, रिपब्लिक मैट्रिक, दैनिक भास्कर, पीपुल्स पल्स सर्वे, ध्रुव रिसर्च और जिस्ट तक सबने एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार के संकेत दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










