Lok Sabha Result 2024: बीजेपी ने इन राज्यों में किया क्लीन स्वीप, यूपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने किया निराश
LS Polls: PM Modi
Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 240 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. तो कांग्रेस 99 सीटों पर जीत दर्ज की. महाराष्ट्र में कुछ राज्यों में क्लीन स्वीप किया है, तो कुछ राज्यों से निराशा मिली.
Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में क्लीन स्वीप किया. जबकि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र ने भारी निराश किया.
मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर बीजेपी को मिली जीत
मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), शिवराज सिंह चौहान (विदिशा), फग्गन सिंह कुलस्ते (मंडला), शंकर लालवानी (इंदौर), वीडी शर्मा (खजुराहो), संध्या राय (भिंड), लता वानखेड़े (सागर), वीरेंद्र कुमार (टीकमगढ़), आलोक शर्मा (भोपाल) और रोडमल नागर (राजगढ़) ने अपनी सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की.
ज्योतिरादित्य सिंधिया 540929 वोट जीते
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में 540929 मतों जीते. जबकि मंडला सीट पर उनके सहयोगी फग्गन सिंह कुलस्ते 103846 को मतों से जीत मिली. जबकि विदिशा में भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 821408 मतों से हराया. टीकमगढ़ से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार 403312 मतों से जीते. खजुराहो में भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा 541229 मतों से जीत दर्ज की.
दिल्ली की सभी 7 सीटों पर बीजेपी को मिली जीत
दिल्ली की सभी लोकसभा सीट पर बीजेपी को जीत मिली. चांदनी चौक से प्रवीन खण्डेलवाल ने 89325 मतों से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया. जबकि पूर्व दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा ने आप के कुलदीप कुमार(मोनू) को 93663 से हराया. नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज ने आप के सोमनाथ भारती को 78370 मतों से हराया. उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 138778 मतों से हराया. उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार ने योगेन्द्र चांदोलिया ने कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज को 290700 मतों से हराया. दक्षिण दिल्ली सीट से बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आप उम्मीदवार सही राम को 124333 मतों से हराया. पश्चिम दिल्ली से कमलजीत सहरावत ने आप के महाबल मिश्रा को 199013 मतों से हराया.
हिमाचल प्रदेश की सभी 4 सीटों पर बीजेपी को मिली जीत
बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की सभी 4 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की. हमीरपुर से अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के सतपाल रायजादा को 182357 मतों से हराया. कांगड़ा से डा0 राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के आनंद शर्मा को 251895 मतों से हराया. मंडी से कंगना रनौत ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 74755 मतों से हरा दिया. शिमला से सुरेश कुमार कश्यप ने कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 91451 मतों से हराया.
यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान ने बीजेपी को किया निराश
बीजेपी को बहुमत अगर नहीं मिला तो इसके पीछे चार बड़े राज्य हैं. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को केवल 33 सीटों पर जीत मिली. जबकि 80 सीटों वाले राज्य में सपा को 37 सीटों पर जीत मिली. महाराष्ट्र में बीजेपी को केवल 10 सीटों पर जीत मिली. जबकि कांग्रेस को 13 सीटों पर जीत मिली. कर्नाटक में बीजेपी को 28 में से केवल 17 सीटों पर जीत मिली. राजस्थान में 25 सीटों में बीजेपी को 14 पर जीत मिली और कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










