Lok Sabha Election 2024: 'पंजाब में रिमोट कंट्रोल से संचालित हो रही सरकार', गुरुदासपुर में गरजे पीएम मोदी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 May 2024 6:09 PM
दुमका में 28 को जनसभा करेंगे पीएम मोदी.
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरदासपुर में रैली को संबोधित करते 'इंडिया' गठबंधन और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि पंजाब में कठपुतली सरकार है. यहां शासन का हर फैसला दिल्ली से होता है. उन्होंने कहा कि पंजाब में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सहयोगी एक-दूसरे को गाली देते हैं.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में पांच चरणों का मतदान पूरा हो गया है. कल यानी शनिवार को छठे चरण का चुनाव हैं. इसके बाद अंतिम चरण की वोटिंग एक जून को होगा. सियासी दल अंतिम चरण के चुनाव के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी पंजाब के गुरदासपुर में एक चुनावी रैली में शामिल हुए. सभा में पीएम मोदी ने कहा कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश मिटने नहीं दूंगा. मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा.
क्या पंजाब में जेल से चलेगी सरकार
गुरदासपुर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से पंजाब में सरकार रिमोट कंट्रोल से संचालित हो रही है. दिल्ली के दरबारी पंजाब पर शासन कर रहे हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पंजाब के सीएम अपने दम पर एक भी निर्णय नहीं ले सकते हैं. सीएम को अपनी सरकार चलाने के लिए नए आदेश लेने के लिए तिहाड़ जेल जाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि एक जून के बाद भ्रष्टाचारी फिर जेल जाएंगे क्या पंजाब सरकार फिर से जेल से चलेगी.
गुरदासपुर में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब INDI गठबंधन के असली चेहरों को जानता है. इस INDI गठबंधन के हाथों पंजाब को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. विभाजन, अस्थिरता, उग्रवाद, पंजाब के भाईचारे पर हमला, और उसके विश्वास पर हमला किया. उन्होंने पंजाब में अलगाववाद को हवा दी और दिल्ली में सिखों का नरसंहार किया.
विकसित भारत के लिए मांग रहा वोट- पीएम मोदी
पंजाब से पहले पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में भी एक चुनावी सभा को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्मचारी चयन आयोग को बंद करने के लिए शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को तालाबाज सरकार करार देते हुए कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी अयोध्या के राम मंदिर पर भी ताला लगाने का इरादा रखती है. विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देने की साजिश रची जा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां अपने या अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि एक विकसित राष्ट्र और विकसित हिमाचल के लिए भाजपा के तीसरे कार्यकाल के लिए आपका आशीर्वाद लेने आया हूं. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










