Lok Sabha Election 2024: ‘चार जून को 400 पार’, कर्नाटक के शिवमोग्गा में गरजे पीएम मोदी, किया रोड शो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Mar 2024 5:12 PM
Lok Sabha Election 2024 | ANI, X
Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी दक्षिण दौरे पर हैं. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक रैली को संबोधित किया.
Lok Sabha Election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी दक्षिण दौरे पर हैं. रविवार को उन्होंने आंध्र प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित किया था. आज पीएम मोदी कर्नाटक दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक रैली को संबोधित किया. सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोगों का अभिवादन किया. रास्ते के दोनों तरफ भीड़ भीड़ खड़ी थी. वहीं पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर जवाब दिया. अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि ‘चार जून को चार सौ पार’ को साकार करने में आपकी बड़ी भूमिका होगी.
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार
कर्नाटक के शिवमोग्गा से पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘4 जून को इनको पता लग जाएगा कि शक्ति को ललकारने का मतलब क्या है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. पीएम मोदी ने कहा कि अंग्रेज चले गए, लेकिन कांग्रेस ने फूट डालो और राज करो की अंग्रेजों की मानसिकता नहीं छोड़ी है. कांग्रेस ने सबसे पहले देश को बांटा, जाति के आधार पर, समुदाय के आधार पर, धर्म, क्षेत्र और भाषा के आधार पर लोगों को बांटा और सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने देश को भी बांटा लेकिन फिर भी विभाजनकारी मानसिकता वाली कांग्रेस इससे संतुष्ट नहीं है.
कांग्रेस खेल रही देश को बांटने का खतरनाक खेल- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने शिवमोग्गा से कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने फिर से देश को बांटने का खतरनाक खेल खेलना शुरू कर दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि अब उन्होंने अपने इरादों के बारे में खुलकर बोलना भी शुरू कर दिया है, हाल ही में कर्नाटक से कांग्रेस सांसद ने इस बारे में बयान दिया है. देश को एक बार फिर बांट रहे हैं. ऐसे सांसद को पार्टी से बाहर निकालने के बजाय कांग्रेस पार्टी उन्हें बचा रही है. कर्नाटक ऐसी राजनीति और ऐसी साजिशों को कभी सफल नहीं होने देगा. मंच से बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में चुन चुन कर साफ कर देना चाहिए. आपको 26 अप्रैल और 7 मई को इस संकल्प के साथ आना होगा.
Also Read: Himachal Pradesh: 6 बागी कांग्रेस विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रोक लगाने से किया इनकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










