Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी का गुजरात दौरा, बनासकांठा और साबरकांठा में करेंगे जनसभा, जानिए कब है वोटिंग

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर राजनीतिक दल जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को पीएम मोदी गुजरात का दौरा कर रहे है. अपने दो दिवसीय दौरे में पीएम मोदी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार (1 मई) से गुजरात दौरे पर जा रहे हैं. गुजरात में वो कई चुनावी सभा और रैलियों में शिरकत करेंगे. अपने दौरे के पहले दिन वे पीएम मोदी बनासकांठा में रैली करेंगे. पीएम मोदी की रैली आज दोपहर साढ़े 3 बजे होगी.  इसके बाद शाम 5 बजे के करीब पीएम मोदी साबरकांठा जाएंगे. जहां पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें, बनासकांठा से बीजेपी रेखाबेन चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है. जबकि, साबरकांठा से तुषार चौधरी बीजेपी प्रत्याशी हैं.  गुजरात में तीसरे चरण के तहत सात मई को वोटिंग होगी.

तीसरे चरण के तहत गुजरात में होगी वोटिंग

बता दें, गुजरात में  तीसरे चरण के तहत सात मई को वोटिंग होगी. गुजरात में से 26 में से 25 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. दरअसल,  गुजरात की सूरत लोकसभा सीट निर्विरोध बीजेपी के खाते में आ चुकी है. यहां कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन पत्र खारिज होने और बाकी के उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुन लिया गया है.

धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देने दूंगा- पीएम मोदी

इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना में रैली की थी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जब तक वह जीवित हैं दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण मुसलमानों को धर्म के आधार पर नहीं देने देंगे. पीएम मोदी ने यह बात कांग्रेस के इस आरोप पर कही कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को बदल देगी और आरक्षण खत्म कर देगी. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग का आरक्षण मुसलमानों को देकर राज्य को तुष्टीकरण की प्रयोगशाला बना दिया है. तेलंगाना के जहीराबाद लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक मोदी जिंदा है, मैं दलितों, आदिवासियों और ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को धर्म के आधार पर नहीं देने दूंगा.

पीएम मोदी ने मंगलवार को दावा किया कि जब 2004 और 2009 में अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के रिकॉर्ड संख्या में सांसद एवं विधायक थे, उसने पिछड़ा वर्ग का आरक्षण मुसलमानों को दे दिया था. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में 26 जातियां लंबे समय से ओबीसी का दर्जा मांग रही हैं लेकिन कांग्रेस ने इसे मंजूरी नहीं दी बल्कि रातोंरात मुसलमानों को ओबीसी में श्रेणीबद्ध कर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पहले दिन से ही संविधान का अपमान करना शुरू कर दिया था, जब इसने भीम राव आंबेडकर द्वारा लिखे संविधान से रामायण एवं महाभारत के चित्र हटा दिये. प्रधानमंत्री ने परोक्ष तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे की दादी ने संविधान को चूर-चूर कर दिया और देश में आपातकाल लगा दिया तथा लाखों लोगों को जेल में डाल दिया. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Delhi DPS Bomb Threat: दिल्ली के डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस का तलाशी अभियान जारी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola