Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र में विपक्षी ‘महा विकास आघाडी’ ने सीट बंटवारे का किया ऐलान, कांग्रेस के खाते में 17 सीट आई

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Apr 2024 1:00 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 maharashtra

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से लोगों की नजर महाराष्ट्र में विपक्षी ‘महा विकास आघाडी’ के सीट बंटवारे पर थी जिसकी घोषणा कर दी गई है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है. इस बीच एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है. यहां विपक्षी ‘महा विकास आघाडी’ ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है जिसके तहत शिवसेना (यूबीटी) 21 लोकसभा सीटों पर, कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर और एनसीपी (एसपी) 10 लोकसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी. एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने सीट बंटवारे की घोषणा मंगलवार को की जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था.

ठाकरे ने बीजेपी को ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’ बताया

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीट बंटवारे का ऐलान करते हुए कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में आए थे. एक तो इस दिन सूर्यग्रहण था, अमावस भी थी और पीएम मोदी की की जनसभा भी थी. पीएम मोदी यदि एक पार्टी का प्रचार करने लगें तो ये अच्छी बात नहीं होगी. उन्होंने कहा कि यदि हम उनकी यानी पीएम मोदी की आलोचना कर रहे हैं तो हम देश के प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर रहे हैं. बीजेपी पर तंज कसते हुए ठाकरे ने कहा कि हम ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’ यानी बीजेपी के एक नेता की आलोचना कर रहे हैं.

Read Also : Lok Sabha Election 2024: उद्धव ठाकरे गुट को झटका, पूर्व मंत्री बबनराव घोलप एकनाथ शिंदे गुट में शामिल

आपको बता दें कि ‘महा विकास आघाडी’ के लिए यह चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि शिवसेना और एनसीपी दोनों टूट चुकी है. जहां एकनाथ शिंदे शिवसेना से अलग होकर एनडीए का पार्ट हो चुके हैं और प्रदेश के सीएम के पद पर हैं. वहीं एनसीपी से शरद पवार के भजीते अजीत पवार भी अलग होकर एनडीए में शामिल हो चुके हैं.

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं. राज्य में 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान डाले जाएंगे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola