Lok Sabha Election 2024: उद्धव ठाकरे गुट को झटका, पूर्व मंत्री बबनराव घोलप एकनाथ शिंदे गुट में शामिल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Apr 2024 9:30 PM
Babanrao Gholap
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. शिवसेना (यूबीटी) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबनराव घोलप शनिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना पार्टी में शामिल हो गए.
Lok Sabha Election 2024: बबनराव घोलप ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए. शिंदे गुट में शामिल होने के बाद उद्धव गुट पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा, यूबीटी शिवसेना ने मेरे साथ अन्याय किया है, उन्होंने मुझे पार्टी पद से हटा दिया और जब मैंने उनसे पूछा कि क्यों मुझे बर्खास्त कर दिया गया. उन्होंने जवाब नहीं दिया. इसलिए मैंने शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया. एकनाथ शिंदे ने सकारात्मक जवाब दिया है और मुझे जो भी पद दिया जाएगा, मैं उसके साथ न्याय करूंगा.
जलगांव से बीजेपी सांसद उन्मेष पाटिल शिवसेना (यूबीटी) में शामिल
उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद उन्मेष पाटिल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट काटे जाने के बाद बुधवार को विपक्षी शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) में शामिल हो गये. पाटिल अपने समर्थकों के साथ पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ पर शिवसेना-यूबीटी में शामिल हुए. शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि पाटिल के पार्टी में शामिल होने से जलगांव और उत्तर महाराष्ट्र में पार्टी की संभावनाओं को मजबूती मिलेगी और उसकी जीत आसान होगी. भाजपा ने जलगांव संसदीय क्षेत्र से पाटिल की जगह स्मिता वाघ को अपना उम्मीदवार बनाया है. इधर शिवसेना यूबीटी में शामिल होते ही पार्टी ने उन्हें जलगांव से अपना उम्मीदवार बनाया.
Also Read: बिहार के बाद महाराष्ट्र में भी I.N.D.I.A गठबंधन टूट के कगार पर, संजय निरुपम का उद्धव गुट पर हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










