Lok Sabha Election 2024: गुलाम नबी आजाद ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, अनंतनाग सीट से वापस लिया नाम

Lok Sabha Election 2024 | ANI, X
Lok Sabha Election 2024: गुलाम नबी आजाद लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. उन्होंने अनंतनाग सीट से अपना नाम वापस ले लिया है. आजाद ने पार्टी की बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की है.
Lok Sabha Election 2024: गुलाम नबी आजाद ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने अनंतनाग सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. अनंतनाग बारामूला सीट से उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. आजाद ने पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की. गौरतलब है कि कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी. गुलाम नबी आजान ने कांग्रेस से अलग होकर अपनी प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी बनाई थी. वो बतौर पार्टी उम्मीदवार अनंतनाग से चुनाव लड़ने वाले थे.
क्या महबूबा के लिए आसान हो गई है राह
गुलाब नबी आजाद के लोकसभा चुनाव न लड़ने के फैसले से सबसे ज्यादा फायदा पीडीपी को मिलने की उम्मीद है. गौरतलब है कि अनंतनाग पीडीपी का मजबूत गढ़ माना जाता है. हालांकि गुलाब नबी आजाद के इस सीट से खड़े होने की सूरत में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद थे. लेकिन अब जब उन्होंने अनंतनाग सीट से अपना नाम वापस ले लिया है तो इसका सीधा फायदा पीडीपी को मिलता दिख रहा है. गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद के नाम वापस लेने के बाद पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती की राह आसान होती नजर आ रही है. दरअसल महबूबा एक बार फिर अनंतनाग से चुनाव लड़ रही हैं. अगर आजाद चुनाव लड़ते तो महबूबा से उनका सीधा मुकाबला होता.
पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच होगा मुकाबला
अनंतनाग सीट से पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी चुनाव लड़ रही है. बीजेपी ने इस सीट से अभी अपने पत्ते नहीं खोली है. प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी की ओर से खुद गुलाम नबी आजाद यहां से चुनाव लड़ने वाले थे. लेकिन अब उनके इनकार करने के बाद इस सीट से पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच मुकाबले के आसार हैं.
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में हो रहा है. जम्मू कश्मीर में 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत उधमपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी. इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत जम्मू सीट पर मतदान होगा. 7 मई को तीसरे चरण के तहत अनंतनाग सीट पर मतदान हो रहा है. इके बाद 13 मई को चौथे चरण में श्रीनगर में वोटिंग होगी. 20 मई को पांचवें चरण के तहत बारामूला सीट पर मतदान होगा. 18 वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आ जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




