Lok Sabha Election 2024 : ‘कांग्रेस का घोषणापत्र पाकिस्तान चुनाव के लिए’, हिमंत विश्व शर्मा के इस बयान पर भड़की कांग्रेस

Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma
Lok Sabha Election 2024 : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर कटाक्ष करते हुए इसे पाकिस्तान के लिए उपयुक्त बता दिया है जिसके बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भड़क गई है.
Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणापत्र पिछले दिनों जारी किया और इसके बाद से वह पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में उतर गई है. घोषणा पत्र जारी करने के बाद पार्टी की एक विशाल रैली राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित की गई जिसे सोनिया गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने संबोधित किया. कांग्रेस के घोषणापत्र में कई तरह के वादे किये गये हैं जिसपर बीजेपी लगातार कटाक्ष कर रही है. ताजा हमला असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने किया है.
क्या कहा असम के सीएम ने
असम के सीएम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र का लक्ष्य सत्ता में आने के लिए समाज को विभाजित करना है. जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली से इतर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह तुष्टीकरण की राजनीति है. हम इसकी निंदा करते हैं. घोषणापत्र देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह भारत के लिए नहीं, बल्कि पाकिस्तान के चुनाव के लिए तैयार किया गया है.
Also Read : कंगना रनौत के बयान का हिमंत विश्व शर्मा ने किया बचाव, दिया ये तर्क
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर कांग्रेस का पलटवार
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र भारत की तुलना में पड़ोसी पाकिस्तान में चुनाव के लिए ज्यादा अच्छा है. उनके इस बयान पर कांग्रेस ने पटलवार किया है. कांग्रेस ने असम के सीएम को जवाब देते हुए कहा कि शर्मा जैसे दलबदलू व्यक्ति सबसे पुरानी पार्टी के धर्मनिरपेक्ष और समावेशी लोकाचार को नहीं समझ सकते हैं. यही वजह है कि वो इस तरह की बातें कर रहे हैं. कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि हमारी पार्टी के घोषणापत्र का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करना है. असम के मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की असम इकाई के प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने उनपर पलटवार किया और उक्त बातें कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










