इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, 19 साल की लड़की ने लगा ली फांसी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने उठाया घातक कदम
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Jan 2025 2:36 PM
खुदकुशी की सांकेतिक तस्वीर
Live suicide Instagram Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में इंस्टाग्राम पर लाइव-स्ट्रीमिंग करके सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने खुदकुशी कर ली.
छत्तीसगढ़ में एक 19 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने खुदकुशी कर ली. इंस्टाग्राम पर लाइव-स्ट्रीमिंग करके उसने जान दे दी. घटना जांजगीर चांपा जिले की है. इस चौंकाने वाली घटना को उसके कम से कम 21 फॉलोअर्स ने देखा. उसे बचाने में वे असमर्थ नजर आए. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वह प्यार में दिल टूटने से परेशान थी. इस वजह से उसने यह कठोर कदम उठाया. हैदराबाद में काम करने वाले उसके माता-पिता घटना के बाद सदमे में हैं.
लाइव स्ट्रीम के दौरान, उनके कुछ फॉलोअर्स ने उसे बचाने का प्रयास किया. इसके बाद कुछ लोग रायपुर से 150 किलोमीटर दूर नवागढ़ शहर में उनके घर पहुंचे. हालांकि, उन्होंने पाया कि घर अंदर से बंद था. जब तक पड़ोसी अंदर घुसकर उनके कमरे तक पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सोशल मीडिया पर व्यस्त रहती थी लड़की
परिवार ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा व्यस्त रहती थी. अक्सर रील और वीडियो पोस्ट करती थी, जिन्हें काफी व्यू मिलते थे. पुलिस उसकी मानसिक स्थिति को समझने के लिए उसके मोबाइल की जाँच कर रही है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया?
प्रेम-प्रसंग का मामला
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. हालांकि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है. अभी मोबाइल फोन का सीडीआर निकाला जा रहा है. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










