Breaking LIVE: नारायण राणे को गिरफ्तार किया गया, हो रही है कोर्ट में पेशी

Updated:
विज्ञापन

सोपोर में आतंकियों की तलाश जारी. आज बडगाम से बारामुला तक ट्रेन सेवा रोकी गई. भारत को इस साल के अंत तक मिलेगा रूसी एस 400 मिसाइल सिस्टम. जम्मू-कश्मीर में गुपकार गठबंधन की आज बैठक. राष्ट्रपति ने कहा, अमेरिकी सेना के मददगारों का करेंगे स्वागत. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

नारायण राणे को गिरफ्तार किया गया, हो रही है कोर्ट में पेशी

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे क अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सुबह उन्हें हिरासत में लिया गया था. उन्हें अभी महाड के मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जायेगा. उनकी गिरफ्तारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने की वजह से हुई है.

तालिबान ने महिला कर्मियों को घर में रहने को कहा

तालिबान ने अफगान सरकार की महिला कर्मियों को सुरक्षा अनुमति मिलने तक घर में रहने को कहा है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएफपी की ओर से दी गयी है.

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को हिरासत में लिया गया

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को हिरासत में लिया गया है. उन्हें चिपलून से हिरासत में लिया गया है पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है.

‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ शुरू

काबुल में फंसे भारतीय लोगों को निकालने के लिए भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’, आज 78 लोग पहुंचे अपने देश.

काबुल में यूर्केन का प्लेन हाईजैक

काबुल में यूर्केन का प्लेन हाईजैक, अज्ञात लोग ईरान की ओर ले गये जहाज. यूक्रेन के लोगों को काबुल से लेने पहुंचा था जहाज. विमान में 83 लोग सवार थे.

सोपोर एनकाउंटर में एक और आतंकी मारा गया

सोपोर एनकाउंटर में एक और आतंकी मारा गया, अब तक तीन आतंकी हुए ढेर.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola