वायनाड में भारी बारिश का कहर, कल्लाडी टनल साइट पर भूस्खलन, डरावना वीडियो आया सामने

Updated:
विज्ञापन

वायनाड भूस्खलन (Photo: X)

केरल के वायनाड में कल्लाडी टनल निर्माण स्थल पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे 5 लोग घायल हो गए. भारी बारिश के कारण मलबा खिसकने से यह हादसा हुआ. घटना के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

वायनाड में मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मंगलवार (7 जुलाई) को बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ. केरल स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (KSDMA) ने बताया कि केरल के वायनाड-कल्लाडी सुरंग निर्माण स्थल (टनल साइट) पर भारी बारिश के कारण मलबा खिसक गया. इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में किसी की मौत नहीं हुई है. भूस्खलन के बाद का वीडियो सामने आया है जिसे यूजर एक्स पर शेयर कर रहे हैं. देखें वीडियो.

विज्ञापन


भूस्खलन कल्लाडी में मीनाक्षी पुल के पास हुआ

अधिकारियों के मुताबिक, यह भूस्खलन कल्लाडी में मीनाक्षी पुल के पास हुआ, जहां मलप्पुरम और वायनाड को जोड़ने वाली सुरंग प्रोजेक्ट का काम चल रहा है. हादसे के बाद कल्पेट्टा से दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू किया. स्थानीय लोगों ने तीन श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला. यह वही जगह है, जहां सुरंग परियोजना में काम करने वाले मजदूर रह रहे थे. इलाके में कुछ मकान और होमस्टे भी हैं.


ये भी पढ़ें: बारिश बनी मुसीबत: मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी


राहत और बचाव के लिए पुलिस व एनडीआरएफ की टीमें तैनात

भूस्खलन में सुरंग प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को लाने-ले जाने वाली कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. राहत और बचाव के लिए पुलिस व एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं. मंत्री टी. सिद्दीक और जिला कलेक्टर खुद बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मलबे में अभी और कितने लोग फंसे हो सकते हैं.


मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली अनक्कमपोयिल-मेप्पाडी सुरंग प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पिछले साल शुरू हुआ था. इस परियोजना का मकसद दोनों जिलों के बीच सफर को आसान और तेज बनाना है.


सेंट्रल रेलवे ने बताया कि दक्षिण-पूर्व घाट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं. अब तक 14 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल की गई है. 5 का रूट बदला गया है. नीचे देखें एक्स पर रेलवे ने क्या जानकारी दी.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola