कश्मीर: 24 घंटे में 6 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने चुन-चुनकर मारा, 3 पाकिस्तानी और 3 लश्कर के आतंकी ढेर

Baramulla: Army personnel during an encounter with militants, at Malwah area in Baramulla district, Thursday, April 21, 2022. Two militants including a top Lashkar-e-Taiba (LeT) commander Yousuf Kantroo were killed and three soliders were injured in the gun battle so far. (PTI Photo)(PTI04_21_2022_000247A)
Jammu Kashmir Encounter : बुधवार के मुठभेड़ के संबंध में बताया जा रहा है कि पूरे कश्मीर में नाके बनाये गये थे. क्रीरी इलाके के नाजीभट में ऐसे ही एक नाके के पास अचानक मुठभेड़ हुई. जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गये. कुपवाड़ा में गुरुवार को तीन आतंकी मारे गये.
Jammu Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटे में 6 आतंकियों को मार गिराया है. गुरुवार सुबह खबर आयी कि एक विशेष इनपुट के आधार पर कुपवाड़ा के गांव जुमागुंड में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश के दौरान वहां मुठभेड़ शुरू हो गयी.
#KupwaraEncounter | All three terrorists were neutralized, affiliated with proscribed terror outfit LeT. Identification being ascertained. Incriminating materials including arms & ammunition recovered: IGP Kashmir
(File pic) pic.twitter.com/TcoqzExQ8Y
— ANI (@ANI) May 26, 2022
इस संबंध में आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि इलाके में छिपे सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है. ये आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे. आतंकियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई.
आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को अचानक हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद गुट के तीन पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया था. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के क्रीरी इलाके के नाजीभट में हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ है. कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने मुठभेड़ के संबंध में ट्वीट किया कि मुठभेड़ घाटी में पुलिस द्वारा बनाये गये नाकों में से एक पर हुई.
Also Read: Yasin Malik को टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद, ऐसी रही है JKLF चीफ यासीन मलिक की जीवन यात्रा
बुधवार के मुठभेड़ के संबंध में बताया जा रहा है कि पूरे कश्मीर में नाके बनाये गये थे. क्रीरी इलाके के नाजीभट में ऐसे ही एक नाके के पास अचानक मुठभेड़ हुई. जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गये. मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ है. आईजी विजय कुमार ने बताया कि अपने एक साथी के शहीद होने से पुलिस विभाग दुखी है, लेकिन तीन आतंकवादियों को मार गिराना बड़ी सफलता है. तीनों आतंकवादी श्रीनगर आकर बड़ा हमला कर सकते थे.
यहां चर्चा कर दें कि एनआइए की विशेष अदालत ने बुधवार को आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक (Yasin Malik Terrorist) को उम्रकैद की सजा सुनायी है जिसके बाद से घाटी की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




