मॉल के अंदर स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 लड़कियां-7 लड़के गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Kolkata police raid symbolic raid

कोलकाता के न्यूटाउन थाना क्षेत्र में एक मॉल के अंदर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था. पुलिस को मिली सूचना के आधार पर छापा मारा गया, जिसमें 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता. विधाननगर के न्यूटाउन थाना क्षेत्र के एक प्रमुख मॉल के अंदर स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें तीन महिलाएं भी हैं.

विज्ञापन

खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने मारा छापा

जानकारी के मुताबिक, विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग व न्यूटाउन थाने की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर स्पा सेंटर पर शनिवार रात छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया. हालांकि, देह व्यापार में लिप्त होने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस का कहना है कि इस तरह से स्पा सेंटर की आड़ में ऐसे धंधे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस को इसके बारे में गुप्त जानकारी मिली थी. इसके आधार पर छापा मारा गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola