Kolkata Doctor Murder Case: डॉक्टर मर्डर कांड में बीजेपी ने ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा, लगाया गंभीर आरोप
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Aug 2024 4:56 PM
Gaurav Bhatia
Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में सीबीआई लगातार जांच कर रही है. देशभर में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा.
Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया और उनका इस्तीफा मांगा. बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा, एक ममता बनर्जी हैं जिनका नाम आज सबने निर्ममता बनर्जी रखा हुआ है. ये अपराधियों के साथ खड़ी हो सकती हैं, जो प्रिंसिपल था और जिसकी जिम्मेदारी बनती थी सभी बच्चियों की रक्षा करें. उसके खिलाफ कार्रवाई तो दूर की बात है उनको रिवॉर्ड करती हैं. ये एक महिला की अस्मिता को नष्ट करती हैं, ये संविधान के प्रावधानों को नष्ट करती हैं, और ये सबसे जरूरी तथ्यों और साक्ष्यों को नष्ट करती हैं.
बीजेपी ने मांगा न्याय
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले पर गौरव भाटिया ने कहा, हम न्याय चाहते हैं और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला जारी रखते हुए कहा, अपने कुकर्मों से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने एक महिला, एक डॉक्टर जो समाज की सेवा कर रही थी, की गरिमा को नष्ट किया है. वह इस जघन्य अपराध में कानून के शासन और सबूतों को नष्ट करने वाली हैं, जो यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि आरोपियों को वह सजा मिले जिसके वे हकदार हैं.
डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी
कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. डॉक्टर लगातार आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को डॉक्टरों ने मार्च भी निकाला. डॉक्टरों के साथ-साथ वकीलों ने भी मार्च निकाला.
Also Read: Kolkata Doctor Murder : आखिर क्यों सोमवार सुबह फिर सीबीआई के समक्ष पेश हुए संदीप घोष
सीबीआई कर रही लगातार जांच
डॉक्टर मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई एक्शन में है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने सोमवार को लगातार चौथे दिन आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष से महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना की जांच के सिलसिले में पूछताछ की. अधिकारी के मुताबिक, घोष से पूछा गया कि डॉक्टर की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी भूमिका क्या थी, उन्होंने किससे संपर्क किया और पीड़िता के माता-पिता को करीब तीन घंटे तक इंतजार क्यों कराया गया. पूर्व प्राचार्य से यह भी पूछा गया कि घटना के बाद अस्पताल की आपातकालीन इमारत (इमरजेंसी बिल्डिंग) में सेमिनार हॉल के पास के कमरों की मरम्मत का आदेश किसने दिया था. केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी घोष के मोबाइल फोन की ‘कॉल लिस्ट’ के विवरण के साथ-साथ उनकी व्हाट्सएप ‘चैट लिस्ट’ की भी जांच कर रहे हैं.
9 अगस्त को डॉक्टर की हुई थी हत्या
हड्डी रोग विशेषज्ञ घोष ने नौ अगस्त को महिला चिकित्सक का शव मिलने के दो दिन बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपने ऊपर हमला होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद उनके वकील ने कलकत्ता हार्ठ कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई थी. कोर्ट ने उन्हें एकल पीठ के समक्ष जाने का निर्देश दिया था. जूनियर डॉक्टर का शव 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था. पुलिस ने इस घटना की जांच के सिलसिले में अगले दिन एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया था
ममता के मंत्री के बोल- तोड़नी होगी उंगली, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










