ePaper

अब सचिन ने भी तोड़ी चुप्पी कहा, भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं

Updated at : 03 Feb 2021 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
अब सचिन ने भी तोड़ी चुप्पी कहा, भारत की संप्रभुता से समझौता  नहीं

पॉप स्टार रिहाना के किसान समर्थकों में आये ट्वीट के बाद भारत में लगातार अलग- अलग क्षेत्र के लोगों की प्रतिक्रिया आना जारी है. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

पॉप स्टार रिहाना के किसान समर्थकों में आये ट्वीट के बाद भारत में लगातार अलग- अलग क्षेत्र के लोगों की प्रतिक्रिया आना जारी है. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा,भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है. बाहरी ताकतें हमारे मामलों में नहीं बोल सकती वह दर्शक हो सकती हैं प्रतिभागी नहीं. भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला करना चाहिए. एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें.

Also Read: World Cancer Day 2021: मैं हूं और मैं रहूंगा

यह पहली प्रतिक्रिया नहीं है. इससे पहले भी राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक के क्षेत्रों से इस मामले पर प्रतिक्रिया आ चुकी है. बॉलीवुड के कई स्टार ने इस संबंध में ट्वीट किया और भारतीयों से एकजुट रहने की अपील की है.

सभी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किये गये अपने संदेश में एक ही बात कही है कि किसानों को मसला भारत औऱ भारतीयों का है इस मामले में किसी बाहरी की टिप्पणी सही नहीं है. अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी ट्वीट कर कहा है कि हमें हमेशा चीजों का व्यापक दृष्टिकोण रखना चाहिए, क्योंकि आधे सच से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं है.

Also Read: सोशल मीडिया पर की यह गलती तो नौकरी, पासपोर्ट और हथियार का लाइसेंस नहीं मिलेगी, होगी सख्त कार्रवाई

कंगना ने ट्वीट किया, ”कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं, आतंकवादी हैं. जो भारत को बांटना चाहते हैं. ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और USA जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे. शांति से बैठो बेवकूफ. हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola