केरल में लोगों के मोबाइल में क्यों हो रहा है ब्लास्ट? देखें ये वायरल वीडियो

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने एक साल पहले 1,000 रुपये में मोबाइल खरीदा था और यह एक फीचर फोन था. देखें ब्लास्ट का ये वायरल वीडियो

विज्ञापन

केरल के त्रिशूर जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो चर्चा का विषय बन गयी है. जी हां…यहां एक 76 वर्षीय व्यक्ति की जेब में ब्लास्ट हुआ. दरअसल, शख्स ने अपनी शर्ट की जेब में मोबाइल रखा था जिसमें अचानक ब्लास्ट हो गया और जेब के आस-पास आग लग गयी. अचानक आग लगने के बाद झुलसने से वह बाल-बाल बच गया. एक महीने से भी कम समय में केरल में इस तरह की यह तीसरी घटना है, जब मोबाइल फोन में अचानक विस्फोट हो गया और यह घटना तब हुई जब व्यक्ति यहां मारोटिचल इलाके में एक चाय की दुकान पर चाय पीने गया था.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई टीवी चैनलों में भी इस घटना का वीडियो चलाया जा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स दुकान में एक टेबल पर बैठा है. वह चाय पी रहा है और कुछ खा रहा है, तभी उसकी शर्ट की जेब में रखा फोन आवाज के साथ फट जाता है और आग लग जाती है. इस घटना से शख्स डर जाता है और खड़े होकर मोबाइल को अलग करने की कोशिश करता है. किसी तरह उसने जेब से फोन को हटाया. इसके बाद वहां मौजूद शख्स ने पानी डालकर आग को बुझाया.

1,000 रुपये में मोबाइल खरीदा

ओल्लूर पुलिस थाना क्षेत्र का यह मामला बताया जा रहा है. व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने एक साल पहले 1,000 रुपये में मोबाइल खरीदा था और यह एक फीचर फोन था. उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि अभी तक डिवाइस में कोई समस्या नहीं थी. उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते कोझिकोड शहर में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जहां पैंट की जेब में रखा एक मोबाइल फोन फट जाने से एक व्यक्ति झुलस गया था.

Also Read: मोबाइल की बैटरी फटने से बच्ची की मौत, जानें क्यों होता है विस्फोट और फोन क्या देता है संकेत

इससे पहले, 24 अप्रैल को, त्रिशूर की रहने वाली एक आठ वर्षीय लड़की की मोबाइल फोन का उपयोग करने के बाद विस्फोट होने से मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola